Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • पंद्रह दिवसीय निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
  • टिहरी

पंद्रह दिवसीय निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 07/04/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  जिला मुख्यालय के बौराड़ी स्टेडियम में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम विचार मंच एवं सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में युवाओं को मैदान से जोड़ने के उद्देश्य से पन्द्रह दिवसीय निशुल्क बालिका हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भाजपा के प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य एवं पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान ने दीप जलाकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और हॉकी को देश के खेल के रूप में आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि हॉकी न केवल पुरुषों का खेल है, बल्कि बालिकाओं के लिए भी यह खेल महत्वपूर्ण है। शिविर से बालिकाओं को खेल की बारीकियों के साथ-साथ फिटनेस के क्षेत्र में भी बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। खेम सिंह चौहान ने महिला खिलाड़ियों को ड्रेस वितरित की और प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दी। मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम ने बताया कि इस शिविर में सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी और मेजर ध्यान चन्द हाकी क्लब टिहरी के संयुक्त प्रयास से पन्द्रह बालिकाओं का चयन किया गया है। इन सभी को नि:शुल्क प्रशिक्षण के साथ-साथ खेल सामग्री भी दी जाएगी। शिविर में जिले के पूर्व बेहतरीन हाकी खिलाड़ी और वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक जैसे वीर विक्रम पंवार, अरविंद राणा, दर्शन गुसाईं, राजीव कठैत व यजुवेन्द्र चौहान प्रशिक्षकों के रूप में उपस्थित रहेंगे। संचालन करते हुए मंच के प्रदेश सचिव राजेश नेगी ने कहा कि सम्राट स्पोर्ट्स एकेडमी और मेजर ध्यान चन्द हाकी क्लब के सहयोग से जिले में सभी आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए जनपद स्तरीय हॉकी टीम का गठन किया जाएगा। जल्द ही बालकों के लिए भी निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर के मुख्य कोच और व्यायाम शिक्षक संजय घिल्डियाल ने बताया कि प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को हॉकी की तकनीकी बारीकियों के साथ-साथ उनकी फिटनेस पर भी ध्यान दिया जाएगा। प्रदर्शन के आधार पर खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए चयनित किया जाएगा। पूर्व हाकी खिलाड़ी और वरिष्ठ व्यायाम शिक्षक यजुवेन्द्र चौहान ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया और सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. अब्दुल कलाम विचार मंच उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष अशद आलम, प्रदेश सचिव राजेश नेगी, कोच संजय घिल्डियाल, अमित बिष्ट, देवेंद्र राणा और मंच के फहाद शेख आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गैंगस्टर बूटा सिंह 76.5 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार
Next: केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस फोर्स रहे तैयार: एसपी

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
  • रेडक्रॉस की जनसेवा होगी और मजबूत, स्ट्रेचर खरीदे गए, शव वाहन व भवन निर्माण प्रक्रिया में तेजी
  • महिला कोतवाली ने चलाया जागरूकता अभियान, महिलाओं और युवाओं को दी सुरक्षा व साइबर अपराधों की जानकारी
  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.