Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस फोर्स रहे तैयार: एसपी
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ यात्रा को लेकर पुलिस फोर्स रहे तैयार: एसपी

RNS INDIA NEWS 07/04/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  केदारनाथ धाम की यात्रा तैयारियों को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली जिसमें उन्होंने पुलिस स्तर से की जाने वाली सुरक्षा एवं प्रभावी यातायात प्रबन्धन को लेकर जरूरी निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि बीती यात्रा के अनुभवों, चुनौतियों एवं उनसे निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ने कहा कि यात्रा अवधि में नशाखोरी, साइबर अपराध सहित कई तरह के आपराधिक कृत्यों में शामिल रहने वालों लोगों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए। जनपद के सभी पुलिस उपाधीक्षकों, थाना प्रभारियों व शाखा प्रभारियों की बैठक में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में उपलब्ध पुलिस बल के की समीक्षा की गई है जबकि अतिरिक्त फोर्स की थानावार मांग की गई है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों से उनके थाना क्षेत्र में नियुक्त होने वाले पुलिस की आवासीय, भोजनालय व अन्य आवश्यकताओं की भी जानकारी ली। उन्होंने फायर सर्विस व पुलिस दूरसंचार से उनकी कार्ययोजना की जानकारी ली। कहा कि बेहतर कार्ययोजना तैयार करें। बीते वर्षों के ड्यूटी प्वाइन्टों का वर्तमान परिस्थितियों में मूल्यांकन करते हुए नये ड्यूटी स्थलों का चयन करते हुए रिपोर्ट प्रस्तुत करें। एसपी ने यात्रा में हैलीकॉप्टर टिकटों के नाम पर होने वाली ठगी को रोकने के लिए विशेष तैयारी करने के निर्देश दिए। साथ ही ऑपरेशन मर्यादा, कोटपा अधिनियम व उत्तराखंड पुलिस अधिनियम में कार्यवाही के लिए सही योजना पर काम करने को कहा। उन्होंने यात्रा के दौरान शराब और नशे के कारोबार पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए। आम जनभावना को देखते हुए धाम क्षेत्र में मीट मांस और मदिरा ले जाने वालों पर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से कई सुझाव भी लिए गए। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक गुप्तकाशी प्रबोध कुमार घिल्डियाल, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग विकास पुण्डीर, प्रतिसार निरीक्षक कैलाश चन्द्र शर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, थाना प्रभारी ऊखीमठ मुकेश चौहान, वाचक पुलिस अधीक्षक सुरेश चन्द्र बलूनी, निरीक्षक राकेश कुमार, थानाध्यक्ष गुप्तकाशी कुलदीप पन्त, निरीक्षक पुलिस दूरसंचार प्रमोद पेटवाल, वरिष्ठ उपनिरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग ठाकुर सिंह रावत, प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गणनाथ सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंद्रह दिवसीय निशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ
Next: सीएचसी थलीसैंण जल्द होगा उच्चीकृत

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ पैदल मार्ग पर मारपीट करने वाले पांच लोगों का चालान

RNS INDIA NEWS 29/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.