Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्रों ने कार्यशाला में लेबनीज व्यंजन बनाए
  • पौड़ी

छात्रों ने कार्यशाला में लेबनीज व्यंजन बनाए

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)।   बीईएल रोड स्थित आईएचएमएस संस्थान में लेबनान देश के व्यंजनों की कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने एक से बढ़कर एक लेबनीज व्यंजन परोसे। उद्घाटन करने के बाद संस्थान के ईडी अजय राज नेगी ने कहा संस्थान में होटल मैनेजमेंट कोर्स के छात्र-छात्राओं को देश-विदेश के पांच सितारा होटल में नौकरी के लिए तैयार किया जाता है। उसी के तहत विभिन्न देशों की डिश तैयार करना सिखाई जाती है। होटल मैनेजमेंट विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर विजय पंत और अतुल कुमार की देखरेख में छात्रों ने लेबनीज डिश बनाई। बेकरी लैब में छात्रों को व्यंजन की तैयारी और स्वच्छता का ध्यान रखते हुए पाक कला सिखाई। करीब पांच घंटे तक चली कार्यशाला में छात्रों ने लेबनान में प्रचलित गार्लिक ब्रेड, साफ्ट रोल्स, हार्ड रोल्स, फ्रेंच ब्रेड, फोकासिया, सूप स्टिक, ब्राउन ब्रेड और पीटा ब्रेड बनाईं। लेबनीज व्यंजन में हामोस, बाबा बनोस, फलाफल, चिकपीस सैलेड आदि लजीज व्यंजनों को बनाकर आकर्षक तरीके से प्रदर्शन किया। इस मौके पर डायरेक्टर एडमिन ले. कर्नल बीएस गुसाईं, पीआरओ नरेश थपलियाल, होटल मैनेजमेंट विभागाध्यक्ष अंकित कुकरेती, असिस्टेंट प्रोफेसर सपना रौथाण, गुरदीप सिंह, राहुल गुसाईं, वेद प्रकाश और वंदना आदि प्राध्यापक मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फ्री ग्रांट तथा रियायती दर पर देवदार की पीडी न मिलने पर जताया आक्रोश
Next: दुधारखाल में शराब की दुकान खोलने का विरोध

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.