Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीएमओ ने पौड़ी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का किया दावा
  • पौड़ी

सीएमओ ने पौड़ी जिले में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने का किया दावा

RNS INDIA NEWS 06/04/2025
rns featured image new

पौड़ी(आरएनएस)।  जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए कल्जीखाल में बीपीएचयू यमकेश्वर, खिर्सू, लक्ष्मणझूला में ट्रांजिट हॉस्टिल के साथ ही सीएचसी. थलीसैंण को उप जिला चिकित्सालय के रूप में उच्चीकृत किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर चिकित्सा इकाइयों के निर्माण के साथ ही उनके सूदृढ़ीकरण के कार्य किए जा रहे हैं। जिसके तहत मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 42 बैड और कलालघाटी में 32 बैड वाली पीडियाट्रिक यूनिटों का निर्माण किया गया है। पौड़ी की मुख्यचिकित्साधिकारी डा.पारूल गोयल ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरस्त करने के लिए रिखणीखाल में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट (बीपीएचयू) व मेडिकल कॉलेज श्रीनगर में 50 बैडेड क्रिटिकल केयर यूनिट का निर्माण किया गया है। वहीं, बीपीएचयू कलालघाटी, एकेश्वर, कोट में ट्रांजिट हॉस्टल, उप जिला चिकित्सालय व चिकित्सा अधिकारियों के लिए आवासों का कार्य निर्माणाधीन है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा। बताया कि जिले में 1085 गांवों के साथ ही 412 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त किया जा चुका है। सीएमओ ने बताया कि जिले के कुल 30 अल्ट्रासाउंड केंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की जनता व गर्भवती महिलाओं को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से दूरस्थ क्षेत्रों की 6 सरकारी इकाइयों में भी अल्ट्रासाउंड मशीनें स्थापित की गई है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा राज्य में मनोचिकित्सकों की कमी के चलते मानसिक दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने में होने वाली परेशानियों के समाधान के लिए राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत निमहांस बैंगलोर, एम्स ऋषिकेश से जिले से 3 चिकित्सकों द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त किया गया है। सीएमओ के मुताबिक सीपीएचसी योजना के तहत आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर अब आयुष्मान आरोग्य मन्दिर के रूप में विकसित किए गए है। जनपद में 225 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में 185 सीएचओ नियुक्त हैं, जिनके माध्यम से सामुदायिक स्तर पर शिविर लगाकर स्वास्थ्य सेवायें घर-घर तक पहुंचाई जा रही हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा 225 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों, 4847 आयुष्मान स्वास्थ्य शिविरों में 161693 लोगों की स्क्रीनिंग की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उफराई देवी मंदिर में चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में पूर्णाहूति को उमड़े हजारों भक्त
Next: देवभूमि उद्यमिता योजना के अंतर्गत 12 दिवसीय कार्यशाला संपन्न

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.