Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी बांध झील पर होगी एसडीआरएफ की टीम तैनात : डीजीपी
  • टिहरी
  • देहरादून

टिहरी बांध झील पर होगी एसडीआरएफ की टीम तैनात : डीजीपी

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

देहरादून। टिहरी बांध झील पर एसडीआरएफ की टीम को तैनात किया जाएगा। यह टीम ढालवाला ऋषिकेश से वहां भेजी जाएगी। यह आदेश डीजीपी अशोक कुमार ने दिए। डीजीपी एसडीआरएफ, जल पुलिस और बाढ़ राहत पीएसी दल के कार्यों और तैनाती को लेकर समीक्षा कर रहे थे। डीजीपी अशोक कुमार ने पुलिस मुख्यालय में जल पुलिस, एसडीआरएफ डीप डाइविंग टीम व बाढ़ राहत पीएसी दल के प्रभारियों के साथ बैठक की। इस दौरान मौजूद उपकरणों की जानकारी ली और टीमों की तैनाती को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश के ढालवाला में एसडीआरएफ की एक टीम तैनात है। इसमें से एक सब टीम को टिहरी बांध झील पर तैनात किया जाएगा। इसके साथ ही बाढ़ राहत पीएसी दल की टीम को शिवपुरी टिहरी गढ़वाल, लक्ष्मण झूला पौड़ी गढ़वाल, संगम स्थल रुद्रप्रयाग और ऊधमसिंहनगर के गुलभोज में तैनात किया जाएगा। देवप्रयाग संगम स्थल पर जल पुलिस की टीम तैनात की जाए। साथ ही एसडीआरएफ, जल पुलिस और पीएसी दल के रेस्क्यू उपकरणों का निरीक्षण कर उन्नत उपकरणों की खरीद करने को भी कहा। समीक्षा बैठक में आईजी अमित सिन्हा, वी मुरुगेशन, डीआईजी रिधिम अग्रवाल, नीलेश आनंद भरणे, सेनानायक एसडीआरएफ नवनीत भुल्लर आदि मौजूद रहे।
2006 में टिहरी बांध से शुरू हुआ विद्युत उत्पादन 2400 मेगावाट की इस जल विद्युत परियोजना के लिए टिहरी शहर को जलमग्न होना पड़ा था, झील में 37 गांव पूर्ण रूप से, 88 गांव आंशिक रूप से डूब गए।  भागीरथी और भिलंगना नदी के संगम पर बने बांध के निर्माण को 1972 में स्वीकृति मिली और 1977-78 में बांध का निर्माण शुरू हुआ। भूकंप से नुकसान को रोकने के लिए बांध को रॉकफिल बनाया गया है। इसमें झील का पानी रोकने के लिए बनी दीवार पूरी तरह से पत्थर और मिट्टी भरकर बनाई गई है। 29 अक्टूबर 2005 को टिहरी बांध की आखिरी सुरंग बंद हुई और झील बननी शुरू हुई। जुलाई 2006 में टिहरी बांध से विद्युत उत्पादन शुरू हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक चैंपियन के पिता को लगायी दो करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक की चपत
Next: 400 सीसीटीवी कैमरों की नजर में रहेंगी दून की सडक़ें

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.