Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विधायक चैंपियन के पिता को लगायी दो करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक की चपत
  • हरिद्वार

विधायक चैंपियन के पिता को लगायी दो करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक की चपत

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

रुडक़ी। हरिद्वार की खानपुर विधानसभा सीट से विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता को उनके दो पूर्व कर्मचारियों ने दो करोड़ 44 लाख रुपए से अधिक की चपत लगा दी। दोनों कर्मचारियों ने लंढोरा में दुकानों का किराया और किराए पर दुकान देने के नाम पर कई व्यक्तियों से कमीशन लिया था। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता नरेंद्र सिंह की लंढोरा में कई दुकानें हैं। लंढौरा कस्बा निवासी अजय अग्रवाल और उसका भाई संजय अग्रवाल उनकी संपत्तियों की देखभाल करीब 20 सालों से कर रहे हैं। आरोप है कि काफी समय से इन्होंने किराए में हेराफेरी की। इसके अलावा उन्होंने कई व्यक्तियों को किराए पर दुकान देने के नाम पर करोड़ों रुपए का कमीशन लिया, जिसकी जानकारी कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के पिता को नही लग सकी। हाल ही में जब यह मामला सामने आया तो उनके होश उड़ गए। हिसाब-किताब करने पर पता चला कि दो करोड़ 44 लाख 12 हजार की रकम दोनों कर्मचारियों ने हजम की है। इस मामले में दोनों पूर्व कर्मचारी ने मामला सामने आने के बाद विधायक चैंपियन के सामने आश्वासन दिया था कि वह रुडक़ी और अन्य जगह पर स्थित संपत्तियों उनके नाम कर देंगे, लेकिन आरोप है कि इसके बावजूद उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया। उल्टा आरोपित अब धमकी दे रहे हैं। इस मामले में विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के पिता कुंवर नरेंद सिंह ने सिविल लाइन कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राजेश ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने विधायक के पिता कुंवर नरेंद्र सिंह की तहरीर पर संजय अग्रवाल और अजय अग्रवाल निवासी लंढ़ौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी लंढ़ौरा निवासी कई व्यक्तियों से इन दोनों पर मंगलौर कोतवाली में भी धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुंभ मेले में लगे पुलिसकर्मियों से ली जाएगी 12 घंटे की जगह 8 घंटे की ड्यूटी
Next: टिहरी बांध झील पर होगी एसडीआरएफ की टीम तैनात : डीजीपी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

संघ शिक्षा वर्ग में सेवा प्रदर्शनी का उद्घाटन, सेवा कार्यों से परिचित हुए शिक्षार्थी

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शादी से चार दिन पहले युवती लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

ढंडेरा में नगर पंचायत ने अतिक्रमण हटवाया, सात दुकानदारों के चालान

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.