Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • यूसीसी का डैशबोर्ड तैयार, अब माइक्रो लेवल पर होगी निगरानी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

यूसीसी का डैशबोर्ड तैयार, अब माइक्रो लेवल पर होगी निगरानी

RNS INDIA NEWS 05/04/2025
rns featured image new

  – एक्सक्लूसिव – सब रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार जनरल के पास खुलेगा डैशबोर्ड
– जिलों में तैनात नोडल अधिकारी के लिए भी अलग से तैयार है डैशबोर्ड
– व्यावहरिक दिक्कतों से संबंधित मामलों को शीघ्र सुलझाया जा सकेगा

देहरादून(आरएनएस)।   यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) के तहत चार स्तर पर डैशबोर्ड तैयार कर लिया गया है। सब रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार और रजिस्ट्रार जनरल के लिए अलग-अलग डैशबोर्ड बनाया गया है। इसके अलावा जिलों में तैनात नोडल अधिकारी के लिए अलग से डैशबोर्ड तैयार किया गया है। अब पोर्टल पर होने वाले किसी भी प्रकार के रजिस्ट्रेशन पर निर्धारित समयावधि के भीतर हर हाल में कार्यवाही पूरी करनी होगी। कुल मिलाकर माइक्रो लेवल पर निगरानी हो सकेगी। ऐेसे में किसी भी आवेदन के लटकने की स्थिति में अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी।

यूसीसी पोर्टल पर सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) की ओर से लगातार सुधार का काम किया जा रहा है। जब पोर्टल लांच किया गया था, तब यह 1.0 वर्जन पर काम कर रहा था। अब इसका दूसरा वर्जन 2.0 लांच कर दिया गया है। जिसमें कई सुधार किए गए हैं। पोर्टल पर विभिन्न श्रेणी के आवेदनों की निगरानी के लिए डैशबोर्ड की लांचिंग भी इनमें से एक है। इसमें सब रजिस्ट्रार, रजिस्ट्रार को एक ही पेज पर आवेदनों से संबंधित जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल सभी स्तर के आवेदन और उनकी प्रगति अपने डैशबोर्ड पर देख पाएंगे।

निदेशक आईटीडीए नितिका खंडेलवाल ने बताया कि पोर्टल पर तकनीकी पहलुओं पर लगातार काम किया जा रहा है। इसे आम लोगों के लिए कैसे और बेहतर बनाया जाए, इस पर विशेषज्ञों की टीम काम कर रही है। अब पोर्टल का दूसरा वर्जन लांच कर दिया गया है। जिसमें कई सुधार किए गए हैं।

क्या होता है डैशबोर्ड
डैशबोर्ड, विभिन्न डेटा को एक ही स्थान पर, आसानी से समझने योग्य तरीके से प्रदर्शित करने का एक तरीका है, जो अक्सर मुख्य प्रदर्शन संकेतकों (केपीआई) या अन्य महत्वपूर्ण व्यावसायिक मीट्रिक को शामिल करता है। डैशबोर्ड डेटा को ग्राफ, चार्ट, और अन्य विज़ुअलाइज़ेशन के माध्यम से प्रस्तुत करता है, जिससे डेटा को समझना और व्याख्या करना आसान हो जाता है।
–
यूसीसी अपडेट:
विवाह का पंजीकरण/पंजीकृत विवाह की स्वीकृति – 55502
कानूनी उत्तराधिकारियों की आंत उत्तराधिकार-घोषणा – 02
वसीयती उत्तराधिकार-वसीयत का पंजीकरण – 174
विवाह विच्छेद/विवाह की निरर्थकता का पंजीकरण – 54
लिव-इन रिलेशनशिप का पंजीकरण – 20

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देश में 25 करोड़ मुसलमान, क्या-क्या बदलेगी सरकार: हरीश
Next: किताबों में कमीशन का खेल, कार्रवाई के नाम पर शिक्षा विभाग फेल: यशपाल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.