Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विनोद और सुधीष उत्तराखंड के पहले साइबर कमांडो बने
  • देहरादून

विनोद और सुधीष उत्तराखंड के पहले साइबर कमांडो बने

RNS INDIA NEWS 05/04/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   पुलिस के अपर उप निरीक्षक विनोद बिष्ट और आरक्षी सुधीष खत्री प्रदेश के पहले साइबर कमांडो बने हैं। दोनों ने आईआईटी कानपुर में 06 महीने का साइबर कमांडो प्रशिक्षण प्राप्त किया। जल्द दो अन्य उप निरीक्षक आशीष गुसाईं और राजेश ध्यानी भी साइबर कमांडो बन जाएंगे। दोनों एनएफएसयू दिल्ली से प्रशिक्षण ले रहे हैं। एसटीएफ के एसएसपी नवनीत भुल्लर ने शनिवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। भुल्लर ने बताया कि साइबर सुरक्षा क्षमताओं को बढ़ाने और बढ़ते साइबर खतरों को देखते गृह मंत्रालय भारत सरकार की ओर से साइबर कमांडो की विशेष शाखा की स्थापना की जा रही है। प्रथम चरण में चयनित अभ्यर्थियों को 07 अक्तूबर 2024 से 04 अप्रैल 2025 तक आईआईटी कानपुर में साइबर कमांडो प्रशिक्षण दिया गया। इसमें उत्तराखंड से उप निरीक्षक विनोद बिष्ट और आरक्षी सुधीष खत्री ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें साइबर सुरक्षा, डिजिटल फोरेंसिक, थ्रेट इंटेलिजेंट, क्रिप्टो करेंसी, क्रिप्टोग्राफी, नेटवर्किंग आदि विषयों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि द्वितीय चरण में उत्तराखंड से 72 अभ्यर्थियों को आईआईटी संस्थान, राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफएसयू) आदि में गहन व्यवहारिक प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। प्रशिक्षण के लिए 72 अभ्यर्थी चयनित करने वाला उत्तराखंड देश का तीसरा राज्य बन गया है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षित साइबर कमांडो अपने मूल संगठन के लिए काम करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम की घोषणाओं को शासकीय स्वीकृति मिलने पर मेयर का स्वागत
Next: श्रीनगर बेस अस्पताल को 248 स्थाई नर्सिंग अधिकारी मिले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.