Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • आक्रोशित ग्रामीणों ने की आजीविका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग
  • बागेश्वर

आक्रोशित ग्रामीणों ने की आजीविका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील के लौबांज क्षेत्र में बकरियों के मरने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इससे पशुपालकों में आजीविका के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। आक्रोशित ग्रामीणों ने आजीविका के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे एक सप्ताह बाद आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रुर्बन मिशन योजना के तहत आजीविका परियोजना ने लौबांज न्याय पंचायत के कई गांवों में 17.40 लाख की लागत से 180 गरीब परिवारों को जौनपुर, राजस्थान से बकरियां लाकर वितरित की थी। एक महीने में ही बकरियां बीमार पडऩे लगी। कौलाग में मनोहर चिलवाल की दो तथा बद्रीनाथ में हरी राम की भी दो और बकरियों ने दम तोड़ दिया है। जौनपुर से आई बकरियों से बीमारी फैलने के कारण पशुपालकों के अन्य जानवर भी बीमार पड़ गए हैं। अब तक 74 बकरियों की क्षेत्र में मौत हो चुकी है। इससे क्षेत्र में आजीविका के खिलाफ जबरदस्त आक्रोश है। पशुपालक मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. उदयशंकर के हवाले कहते हैं कि बकरियां पीपीआर रोग से ग्रसित थी। वे सवाल उठाते हैं कि यदि ऐसा है तो क्रय समिति के सदस्य गरुड़ के पशुचिकित्साधिकारी डा. पीके पाठक ने बकरियों का क्या परीक्षण किया। पशुपालकों का कहना है कि जब बकरियां पीपीआर रोग से ग्रसित थी तो उन्हें रोगग्रस्त बकरियां क्यों बांट दी गई। पूर्व विधायक ललित फस्र्वाण, लौबांज के ग्राम प्रधान मनोहर अलमिया, कौलाग की ग्राम प्रधान कौशल्या देवी, तारा दत्त मिश्रा, चंदन सिंह, किशन सिंह, हीरा सिंह,पूरन सिंह, आनंद सिंह, पूरन राम,शशी देवी, निर्मला देवी, रेखा देवी, भगवती देवी आदि ग्रामीणों ने कहा कि एक सप्ताह का समय दिया है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई तो आमरण अनशन करने को बाध्य होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशनर्स संगठन ने खोला मांगों को लेकर मोर्चा
Next: कार और डीसीएम की टक्कर, कार चालक की मौके पर ही मौत

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

नई सड़क का उखड़ने लगा डामर, विधायक ने मांगी निष्पक्ष जांच

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागनाथ संग्रहालय जल्द खुलेगा आमजन के लिए, डीएम ने सांस्कृतिक विरासत के प्रामाणिक दस्तावेजीकरण पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.