Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का अभियान
  • अल्मोड़ा

बालश्रम और भिक्षावृत्ति के खिलाफ अल्मोड़ा पुलिस का अभियान

RNS INDIA NEWS 03/04/2025
default featured image

अल्मोड़ा। शिक्षा से वंचित बच्चों को स्कूल भेजने के लिए अल्मोड़ा पुलिस ने ‘ऑपरेशन मुक्ति—भिक्षा नहीं, शिक्षा दो’ अभियान को तेज कर दिया है। पुलिस नगर और गांवों में जाकर जनमानस को बालश्रम और भिक्षावृत्ति के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक कर रही है। एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में, पुलिस उपाधीक्षक एवं नोडल अधिकारी गोपाल दत्त जोशी के पर्यवेक्षण में ऑपरेशन मुक्ति टीम अभियान को प्रभावी रूप से संचालित कर रही है। प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक जानकी भंडारी के नेतृत्व में टीम द्वारा जिलेभर में बच्चों के सत्यापन और चिन्हांकन की कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ऑपरेशन मुक्ति टीम ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय चौसली और राजकीय जूनियर हाईस्कूल लोधिया में जागरूकता अभियान चलाया। इसमें बाल भिक्षावृत्ति से होने वाले दुष्परिणामों पर चर्चा की गई और छात्रों तथा शिक्षकों को इस विषय में जानकारी दी गई। इसके अलावा, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले परिवारों को समझाया गया कि वे अपने बच्चों से बालश्रम न कराएं और उन्हें नियमित रूप से स्कूल भेजें। अब तक ऑपरेशन मुक्ति टीम द्वारा पांच ऐसे बच्चों की पहचान की गई है, जो स्कूल नहीं जा रहे थे। इन सभी का जल्द ही विद्यालयों में दाखिला कराया जाएगा, ताकि वे बेहतर भविष्य की ओर बढ़ सकें। इस अभियान में ऑपरेशन मुक्ति टीम के सदस्य अपर उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह, महिला कांस्टेबल मोनिका जोशी और कांस्टेबल विक्रम सिंह सक्रिय रूप से शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घरों में पार्टी का झंडा लहराकर सेल्फी भेजेंगे भाजपाई
Next: शांति के संदेश पर अल्मोड़ा परिसर में गोष्ठी का आयोजन

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

तीन दिवसीय क्षमता अभिवृद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.