Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • रोडवेज संविदा कर्मियों ने की स्थाई करने की मांग
  • चम्पावत

रोडवेज संविदा कर्मियों ने की स्थाई करने की मांग

RNS INDIA NEWS 02/04/2025
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)। उत्तराखंड रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मचारी संगठन ने कर्मचारियों को नियमित करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। मांग को लेकर कर्मचारी पहली नवरात्र से उपवास कर रहे हैं। मंगलवार को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश भट्ट के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कैंप कार्यालय में विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि सरकार के तीन साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने अस्थाई कर्मचारियों के नियमित करने की घोषणा की है। इसके लिए सीएम का आभार जताते हुए उन्होंने नवरात्र में ही नियमितिकरण करने का शासनादेश जारी करने का आग्रह किया है। शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर रोडवेज संविदा विशेष श्रेणी कर्मी रोडवेज कार्यशाला गेट के समीप प्रथम नवरात्र से उपवास कर रहे है। ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष के अलावा कमलनाथ, रमेश कुमार,जगदीश जोशी, उमेश कुमार, शारदा शंकर, उमेश सोराड़ी, गोकुल सिंह, चंदन सिंह, प्रकाश पांडेय आदि कर्मचारी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 02 अप्रैल
Next: डीएफओ से की माफी की लकड़ी दिए जाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.