Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • जिला आबकारी अधिकारी मिले कार्यालय से नदारद, जिलाधिकारी ने की सर्विस ब्रेक
  • चमोली

जिला आबकारी अधिकारी मिले कार्यालय से नदारद, जिलाधिकारी ने की सर्विस ब्रेक

RNS INDIA NEWS 01/04/2025
rns featured image new

आबकारी विभाग के सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध कार्रवाई के आदेश

चमोली(आरएनएस)।  जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने मंगलवार को जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में जिला आबकारी अधिकारी के साथ ही दो अन्य कर्मचारी कार्यालय से नदारद मिले। जिस पर जिलाधिकारी ने आबकारी अधिकारी के साथ ही अन्य कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने और आबकारी अधिकारी के सर्विस ब्रेक करने और अन्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि चमोली में नये वित्तीय वर्ष में अंग्रेजी शराब की दुकानों का व्यवस्थापन किया जाना है। जिसके लिए मंगलवार को आबकारी अधिकारी को बुलाया गया था। लेकिन आदेशों के बावजूद आबकारी अधिकारी कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए। जिस पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के साथ जिला आबकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जहां कार्यालय से जिला आबकारी अधिकारी दुर्गेेश्वर कुमार त्रिपाठी गायब मिले। वहीं सहायक लेखाकार धीरज भट्ट और कनिष्ठ सहायक मनीष रावत भी कार्यालय से नदारद पाए गए। कार्यालय पीआरडी कर्मचारी के भरोसे छोड़ा गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकते हुए सर्विस ब्रेक दे दिया है। साथ ही सहायक लेखाकार और कनिष्ठ सहायक के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक दिन का वेतन रोकते हुए वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएचसी बागी में स्टाफ की कमी पर आंदोलन की चेतावनी
Next: उत्तरकाशी में नौ लाख की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.