Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद लगा हासिल कर लिया मृत्यु प्रमाण पत्र
  • देहरादून

अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद लगा हासिल कर लिया मृत्यु प्रमाण पत्र

RNS INDIA NEWS 31/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। जीवित रहने के दौरान एक व्यक्ति ने अपने पिता का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनावा लिया। असल में उनकी मौत इसके कई महीने बाद हुई। चार भाइयों ने पांचवें के खिलाफ मामला उठाया तो शहर कोतवाली पुलिस ने एक भाई और बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मियांवाला निवासी चार भाई सज्जन सिंह, सुंदरलाल, इंद्रलाल और राधेश्याम ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। कहा कि उनके पिताजी स्व. रामसहाय का निधन तीन दिसंबर 1988 को मियांवाला में हुआ था। उनका अंतिम संस्कार चार दिसंबर 1988 को हरिद्वार श्मशान घाट पर किया गया था। आरोप है कि उनके अन्य भाई जगनलाल और उसके पुत्र मनमोहन ने फर्जीवाड़े से 19 जून 1988 को शिवाजी सेवा समिति श्मशान विभाग, लक्खीबाग से पिता के अंतिम संस्कार की फर्जी रसीद तैयार करवा ली। इसके माध्यम से उन्होंने अपने पिताजी को उनके जीवनकाल में ही मृत घोषित करवा दिया। आरोप है कि फर्जी रसीद का उपयोग कर जगनलाल और मनमोहन ने दो फरवरी 2013 को ग्राम पंचायत चक तुनवाला से एक एक प्रमाण पत्र बनवा लिया। इसके आधार पर नगर निगम से फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी ले लिया। आरोप है कि इसका उद्देश्य पिता की ओर से सात सितंबर 1988 को पंजीकृत कराई वसीयत को खारिज कराना था। शिकायत में कहा कि समस्या उठाने पर नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना ने 15 अक्तूबर 2024 को उक्त फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया। नगर निगम के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने जगनलाल और उसके बेटे मनमोहन निवासी अपर तुनवाला, रायपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल सीबीएस अधिकारी ने बताया कि पुलिस साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुल्हाड़ी ले जमीन पर कब्जा करने पहुंचे आरोपियों पर केस
Next: गे होने की वजह से पत्नी से खुश नहीं था पति, ईंट से वार कर उतार दिया मौत के घाट

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.