Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में 50 हजार महिलाएं बनेंगी ‘लखपति दीदी: डॉ धन सिंह रावत
  • देहरादून

देहरादून में 50 हजार महिलाएं बनेंगी ‘लखपति दीदी: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 31/03/2025
rns featured image new

सहकारिता सम्मेलन में महिलाओं और किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर प्रदेशभर में सहकारिता के क्षेत्र में जागरूकता और संवाद कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ सभागार में महिला किसानों, महिला समूहों, स्वयं सहायता समूहों और सहकारी संगठनों के लिए कृषि एवं कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने दीप प्रज्वलित कर किया।

सहकारिता मंत्री ने देहरादून जिले के किसान और महिला सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सहकारिता के क्षेत्र में नए आइडिया के साथ एक मॉडल स्थापित किया जाए। विभाग की ओर से हर संभव सहायता और तकनीकी सहयोग दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जनपद देहरादून में 50,000 महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाकर संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को पूरा करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

सहकारिता मंत्री ने बताया कि जिले की 401 ग्राम सभाओं में बहुउद्देशीय समितियां बनाई जाएंगी, जो मत्स्य, डेयरी और अन्य क्षेत्रों में काम करेंगी। केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को प्रगतिशील बनाना है। जल्द ही युवा सहकारिता और जनजातीय सहकारिता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे, जहां किसानों से सीधा संवाद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। यदि बड़े कार्य करने हैं तो लकीर से बड़ी लकीर खींचनी होगी। केवल बातें करने से विकास नहीं होता, उसके लिए धरातल पर काम करना आवश्यक है।

इस अवसर पर कैतलया देवता महिला स्वयं सहायता समूह और कामयाब महिला स्वयं सहायता समूह, भनियावाला को पांच-पांच लाख रुपये का बिना ब्याज का ऋण वितरित किया गया। साथ ही, दीपिका नेगी (चेतना महिला सहायता समूह), लक्ष्मी शर्मा (नई दृष्टि स्वयं सहायता समूह), वकील हसन (जैविक धान उत्पादन), मुकेश तोमर (जैविक खेती), सूरत सिंह (अदरक की खेती) और कृष्ण स्वयं सहायता समूह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहकारिता विभाग के अधिकारी, जिला सहकारी बैंक के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में किसान तथा महिला सहायता समूहों से जुड़ी महिलाएं मौजूद रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 31 मार्च
Next: समग्र शिक्षा को केंद्र से मिली 144 करोड़ की धनराशि

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.