Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी त्रिवेंद्र सरकार: जोशी
  • देहरादून

जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी त्रिवेंद्र सरकार: जोशी

RNS INDIA NEWS 22/01/2021
rns featured image new

देहरादून। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार जन अपेक्षाओं पर खरी उतरी है और केन्द्र के साथ तालमेल के कारण विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। श्री जोशी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि आज विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं रह गया है। श्री जोशी ने कहा त्रिवेंन्द्र सरकार जन अपेक्षाओं में पूरी तरह धरातल पर खरी उतरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकार ने अच्छा तालमेल बनाकर प्रदेश ने विकास के नये आयामों को छुवा है।श्री जोशी ने कहा विपक्ष के पास आज कोई मुद्दा नहीं बचा है उनकी कोई नीति नहीं है उनका उत्तराखंड के प्रति कभी कोई विचार नहीं रहा है हर विषय पर राजनीति करना उनका आज स्वभाव बन गया है। श्री जोशी ने कहा कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत के नेतृत्व में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सडक़ परिवहन में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। श्री जोशी ने कहा कि कांग्रेस के 2012 से 2017 के कार्यकाल को की अपेक्षा भाजपा सरकार में पीडब्ल्यूडी का बजट दोगुना हुआ है। हमको केंद्र सरकार द्वारा 600 करोड़ सीआरएफ निधि के माध्यम से भी प्राप्त हुआ है जिसमें से की 500 करोड़ आज तक खर्च हो चुका है। श्री जोशी ने कहा राज्य सरकार ने सडक़ों के निर्माण एवं रखरखाव के लिए 16 सौ करोड़ के बजट का भी प्रावधान किया है जो कि एक ऐतिहासिक कार्य है। केंद्र सरकार के साथ मिलकर पीडब्ल्यूडी, रेलवे बहुत ही तीव्र गति से विकास के कार्य संपन्न हो रहे हैं। श्री जोशी ने कहा हमारी राज्य सरकार ने 5500 सरकारी अध्यापकों की नियुक्ति की है और 3100 गेस्ट टीचरों की भी नियुक्ति की है। श्री जोशी ने प्रदेश सरकार की इच्छाशक्ति की तारीफ करते हुए कहा कि एनसीआरटी का सिलेबस हमने अपने प्रत्येक स्कूल में लागू करवाया है और 190 अटल आदर्श विद्यालय की प्रत्येक विकास खण्ड में स्थापना की गई है। श्री जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेष सरकार ने अभूतपूर्व कार्य किये है। कांग्रेस कार्यकाल 2017 में कुल 56 वेंटीलेटर थे जो अब 500 से भी अधिक हो गई है। करोना जैसी वैश्विक महामारी में भी हमने राज्य के जनमानस को ध्यान में रखते हुए उनको किसी भी तरह की परेशानियां नहीं आने दी। हमने वार्ड बॉय, नर्स की बहुत बड़े स्तर पर भर्ती की हैं। 2022 में भाजपा विकास के मुद्दे पर चुनाव मैदान में जायेगी। श्री जोशी ने कहा की आज हमारा संगठन बूथ लेवल से लेकर शीर्ष तक इतना मजबूत है की हमारे प्रशिक्षण शिविर से लेकर शक्ति केंद्रों में अपार नौजवान और मातृशक्ति ऊर्जा से सराबोर होकर सम्मिलित हुए। श्री जोशी ने कहा सरकार और संगठन मिलकर केंद्र और राज्य की योजनाओं को समाज के अन्तिम छोर तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। श्री जोशी ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस कई गुटों में बटी है का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस का बागेश्वर से चलने वाला बयान चकराता में आकर धराशाई हो जाता है। यह आज कांग्रेस की स्थिति है। श्री जोशी जी ने कहा 2012 से 2017 तक कांग्रेस के दौर में अनगिनत भ्रष्टाचार हुए, अनुशासनहीनता का कांग्रेस की सरकार उदाहरण बन गई थी। इसके बिल्कुल विपरीत त्रिवेंद्र सरकार ने पहले दिन से ही कहा था भ्रष्टाचार और अनुशासनहीनता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हमारी दृष्टि केवल विकास कार्यों पर रही जिसका परिणाम सबके समक्ष स्पष्ट है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दन्या पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Next: खाना बनाते समय लगी घर में आग, एक मवेशी जिंदा जलकर मरा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
  • क्वारब बाईपास पर भारी और ओवरलोड वाहनों पर होगी सख्ती, जोखिमग्रस्त विद्युत पोल हटाने के निर्देश
  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.