Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए लीज पर भूमि मिली
  • पौड़ी

ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए लीज पर भूमि मिली

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

पर्यटन नगरी पौड़ी को अब कूड़ा निस्तारण की समस्या से निजात मिलेगी। पालिका को शहर से करीब पांच किमी दूर ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए 30 साल तक के लिए लीज पर भूमि मिल गई है। इस संबंध में पालिका व वन विभाग को शासन से पत्र भी प्राप्त हो चुका है। पालिका प्रशासन का कहना है कि जल्द ही सभी औपचारिकताएं पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। पौड़ी में लंबे समय से कूड़ा निस्तारण एक बड़ी समस्या बनी हुई थी। पालिका के पास ट्रंचिंग ग्राउंड न होने के कारण शहर का कूड़ा श्रीनगर-पौड़ी मार्ग पर डंप किया जा रहा था। उक्त स्थान पौड़ी शहर का प्रवेश द्वार होने से यहां कूड़ा डंप किए जाने का स्थानीय लोग विरोध भी कर रहे थे। पालिका ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए लंबे समय से प्रयासरत थी। लेकिन पालिका की ओर से जिस भूमि का चयन किया गया था, वह भूमि वन विभाग की थी। इस भूमि पर ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण की स्वीकृतिके लिए वन एंव पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार से अनुमति के लिए आवेदन किया गया था। अब जाकर पौड़ी के लोगों को ट्रेचिंग ग्राउंड की सौगात मिली है। पालिका प्रशासन को गढ़वाल वन प्रभाग की 1़ 007 हेक्टेअर वन भूमि 30 साल के लिए लीज पर मिली है। इस भूमि पर पालिका ट्रेचिंग का निर्माण करेगी। ट्रंचिंग ग्राउंड में जैविक, अजैविक कूड़ा अलग-अलग करने के साथ ही कंपोस्ट पिट बनाए जाएंगे। प्लास्टिक कूड़ा को कम्पेक्ट करने के लिए कम्पेक्टर मशीन भी लगाई जाएगी। पालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम ने बताया कि पालिका को ट्रंचिंग ग्राउंड निर्माण के लिए वन विभाग की भूमि 30 साल के लिए लीज पर मिल गई है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने भूमि को विधिवत स्वीकृति प्रदान कर दी है। उन्होंने बताया कि 4करोड़ 7लाख की लागत से तैयार होगा। जिसके लिए शासन से 70 लाख की धनराशि रिलीज हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निजीकरण के विरोध में एनएचपीसी कर्मियों में आक्रोश, प्रदर्शन किया
Next: मंटो ब्रिज हादसे में मृतक के परिजनों को आप ने सौंपा 10 लाख का चैक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.