Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • रिसॉर्ट का गार्ड 1.47 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

रिसॉर्ट का गार्ड 1.47 लाख की चरस के साथ गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में नशे के खिलाफ पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी है। अल्मोड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा के निर्देश पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में लमगड़ा पुलिस ने मंगलवार रात 738 ग्राम चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया। मामला लमगड़ा थाना क्षेत्र का है, जहां शहरफाटक तिराहे पर पुलिस चेकिंग के दौरान हेमंत कुमार नामक युवक को रोककर तलाशी ली गई। उसके पास से 738 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। आरोपी मुक्तेश्वर का रहने वाला है और वहां एक रिसॉर्ट में गार्ड की नौकरी करता है। पूछताछ में उसने बताया कि वह यह चरस घर पर तैयार कर अल्मोड़ा में ऊंचे दामों में बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लमगड़ा थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद चरस की कीमत करीब 1.47 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। यहाँ पुलिस टीम में लमगड़ा थाना प्रभारी राहुल राठी के नेतृत्व में पुलिस टीम शामिल रही, जिसमें उप-निरीक्षक धर्मेंद्र यादव, कांस्टेबल दीवान सिंह बोरा, केशव भौंत और विनोद कुमार शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन दिन से लापता बुजुर्ग को सोमेश्वर पुलिस ने गहरी खाई से बचाया
Next: देहरादून में छात्र गैंगवार: फायरिंग में बाल-बाल बचा छात्र, दो आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.