Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बारिश से सकलाना क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान
  • टिहरी

बारिश से सकलाना क्षेत्र में हुआ भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 30/07/2020
rns featured image new

बारिश से सकलाना क्षेत्र में काफी नुकसान हुआ है। सौंग नदी का जलस्तर बढऩे से मरोड़ा गांव की एक पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं एक मत्स्य तालाब भी ध्वस्त हो गया। जलस्तर बढऩे से कुछ खेत भी बह गए हैं। धनोल्टी के अंतर्गत सकलाना क्षेत्र में बीते तीन-चार दिनों से हो रही लगातार बारिश से अचानक सौंग नदी का जलस्तर बढ़ गया। नदी के तेज बहाव से मरोड़ा गांव को जोडऩे वाली पुलिया टूट गई, जिससे लोगों को नदी पार करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही हटवाल गांव में पंचम सिंह का मत्स्य टैंक भी ध्वस्त हो गया। वह इस टैंक में ट्राउट मछली का उत्पादन कर रहे थे। टैंक की सभी मछलियां भी मर गई हैं, जिससे उनका बहुत नुकसान हुआ है। इसके अलावा, नदी के किनारे के कई खेतों को भी नुकसान पहुंचा है। मरोड़ा व हटवाल गांव के आधा दर्जन पैदल मार्ग बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हुए हैं। बारिश से कद्दूखाल से लेकर मरोड़ा तक सडक़ मार्ग कई जगह बाधित हो रहा है। स्थानीय निवासी व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय नेगी का कहना है कि जो क्षति हुई है, प्रशासन को उसकी भरपाई करनी चाहिए। इस बारे में एसडीएम धनोल्टी रवींद्र जुवांठा का कहना है कि सकलाना क्षेत्र में बारिश से कुछ नुकसान हुआ है तहसील की टीम ने क्षेत्र का मुआयना किया और नुकसान का आकलन भी किया। उनका कहना है कि दैवीय आपदा के मानकों के तहत नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि बारिश से जहां-जहां मार्ग बाधित हो रहे हैं। वहां जेसीबी मशीन मौके पर ही तैनात की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटर सवार युवक घायल
Next: मनरेगा संगठन के जिलाध्यक्ष बने हरि लेखवार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

ईसीटी मशीन पर स्वास्थ्य विभाग की लेटलतीफी पड़ रही भारी

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
  • कोट्यूड़ा में किसानों को प्राकृतिक खेती और फसल विविधीकरण की दी जानकारी
  • कसार देवी में हरित योग कार्यक्रम आयोजित, 85 लोगों ने किया योगाभ्यास
  • वीवीआईपी दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, जिलेभर में सघन जांच अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.