Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
  • अल्मोड़ा

पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित

RNS INDIA NEWS 25/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन पीएम श्री स्कीम के अंतर्गत किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता का शुभारंभ उप शिक्षा अधिकारी(प्रशिक्षु) प्रशांत कुमार चौहान एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया गया। छात्राओं द्वारा विज्ञान के विभिन्न विषयों पर रोचक मॉडल का निर्माण किया गया था। छात्राओं के द्वारा अपने-अपने मॉडल के बारे में व्याख्यान दिया गया तथा प्रतियोगिता में अव्वल रही छात्राओं एवं समस्त प्रतिभागी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। उप शिक्षा अधिकारी (प्रशिक्षु) प्रशांत कुमार द्वारा छात्राओं को बताया गया कि विज्ञान नियमों को मानता है, विज्ञान किसी अजूबे को नहीं मानता, वह तर्क पर चलता है तथा सभी छात्राओं को व्यावहारिक ज्ञान भी होना चाहिए। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेन्द्र पाठक के द्वारा भी छात्राओं को अपने भविष्य में अनुशासन की भावना को रखते हुए सफल प्रगति पथ पर बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं को अपने जीवन में भी वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका तनुप्रिया खुलवे, रेखा मेहता, अनीता रावल, किरण पाटनी, भावना बिष्ट, जानकी राणा, ममता भट्ट, कविता कार्की, शैलजा नयाल एवं समस्त छात्राएं उपस्थित थी। मुख्य प्रशासनिक अधिकारी धीरेंद्र पाठक के द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को अपनी ओर से पंद्रह सौ रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 25 मार्च
Next: गहरी खाई में गिरे दो घायलों को पुलिस ने रेस्क्यू कर पहुंचाया अस्पताल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.