Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आशारोड़ी में वाहनों की फिटनेस बंद करने से खफा हैं संचालक
  • देहरादून

आशारोड़ी में वाहनों की फिटनेस बंद करने से खफा हैं संचालक

RNS INDIA NEWS 23/03/2025
rns featured image new

– परिवहन मुख्यालय का घेराव करेंगे सिटी बस संचालक
-टैक्सी-मैक्सी और ऑटो-रिक्शा संचालक भी कर रहे हैं विरोध

देहरादून(आरएनएस)। आशारोड़ी में कमर्शियल वाहनों की फिटनेस बंद करने का विरोध तेज हो गया है। महानगर सिटी बस सेवा सोसाइटी से जुड़े संचालकों ने 25 मार्च को परिवहन मुख्यालय का घेराव करने का निर्णय लिया है। संचालकों की मांग है कि जब तक शहर के पास ऑटोमेटिक टेस्टिंग स्टेशन नहीं खुल जाता है, तब तक कमर्शियल वाहनों की फिटनेस पूर्व की भांति मैनुअल आशारोड़ी में की जाए। सोसाइटी के अध्यक्ष विजय वर्धन डंडरियाल का कहना है कि परिवहन विभाग ने आशारोड़ी में वाहनों की फिटनेस बंद कर दी है। फिटनेस के लिए अब 30 से 40 किमी दूर डोईवाला या फिर डाकपत्थर लांघा रोड जाना पड़ रहा है। शहर में चलने वाले ज्यादातर वाहन ऐसे हैं, जिनके पास इन स्थानों तक जाने के परमिट नहीं है। ऐसे में यदि कभी कोई हादसा हो गया तो बीमा नहीं मिल पाएगा। कहा कि फिटनेस शिफ्ट करने से वाहन स्वामी परेशान है, उनके ऊपर आर्थिक बोझ बढ़ गया है। कहा कि जब शहर के पांच किमी की परिधि में फिटनेस सेंटर नहीं खुल जाता है तब तक वाहनों की फिटनेस मैनुअल आशारोड़ी में ही की जाए। इधर, उत्तराखंड टैक्सी-मैक्सी महासंघ के अध्यक्ष सुंदर सिंह पंवार और दून ऑटो-रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष पंकज अरोड़ा ने भी फिटनेस शिफ्टिंग का विरोध किया। सभी परिवहन यूनियन इसके विरोध में एकजुट होने की तैयारी कर रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन बहाली को जंतर मंतर पर गरजे कर्मचारी
Next: अवैध मदरसों पर कार्रवाई का हरीश रावत ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.