Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विकसित भारत युवा संसद 2025 में युवाओं ने दिखाया नेतृत्व कौशल
  • अल्मोड़ा

विकसित भारत युवा संसद 2025 में युवाओं ने दिखाया नेतृत्व कौशल

RNS INDIA NEWS 22/03/2025
default featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में आयोजित दो दिवसीय विकसित भारत युवा संसद 2025 कार्यक्रम के दूसरे दिन विभिन्न सत्रों में युवा प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, रसायन विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. रुबीना अमान ने युवाओं को ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया और केंद्र सरकार द्वारा युवाओं को दिए गए इस मंच की सराहना की। विशिष्ट अतिथि, परीक्षा नियंत्रक डॉ. नंदन सिंह ने प्रतिभागियों को वक्तव्य प्रस्तुत करने के महत्वपूर्ण सुझाव दिए। कार्यक्रम का संचालन कर रहे डॉ. रविंद्र नाथ पाठक ने कहा कि युवा नेतृत्व के विकास और उनके कौशल संवर्धन के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम आवश्यक हैं। जिला युवा अधिकारी दिवाकर भाटी ने सरकार की विभिन्न युवा केंद्रित योजनाओं की जानकारी दी और युवाओं को इनका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अपने अध्यक्षीय भाषण में डॉ. डी. एस. धामी ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी उपस्थित जनों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के संचालन में निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. अंकित जोशी, उत्तराखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता प्रदीप मंडोलिया, कार्यक्रम सहायक नंदन जड़ौत, जितेंद्र कुमार, जया जोशी, पंकज सिंह पाना, विकास सिंह, कात्यायनी भाकुनी, राहुल जोशी, दीपक कुमार, सुरेंद्र धामी, मोहित जोशी और कई छात्र-छात्राओं ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न चरणों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों में करीना नगरकोटी, प्रांजल कुंजवाल, भाविका डांगी, रोहित कुमल्टा, मीनाक्षी आर्या, अमन चमोली, प्रीति कनवाल, अक्षत दीक्षित, श्रियांशी कांडपाल और अभिषेक नेगी का चयन किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले पर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने जताया एतराज
Next: बलदेव प्रसाद चमोली को मिला राज्य शैक्षिक पुरस्कार

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा माह के समापन पर जागरूकता मैराथन आयोजित

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

पांच दिवसीय ‘उत्तरा मॉड्यूल’ प्रशिक्षण संपन्न, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी नई शिक्षण तकनीकों की जानकारी

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

किसानों को सोयाबीन से टोफू बनाने और कृषि यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 14/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 फरवरी
  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.