Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चारधाम यात्रा में बाहरी वाहनों की डग्गामारी नहीं होने देंगे
  • देहरादून

चारधाम यात्रा में बाहरी वाहनों की डग्गामारी नहीं होने देंगे

RNS INDIA NEWS 21/03/2025
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने चारधाम यात्रा में डग्गामार वाहनों के संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। शुक्रवार को संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के कार्यालय में हुई बैठक में वाहन स्वामियों ने चारधाम यात्रा में बाहरी वाहनों की डग्गामारी का कड़ा विरोध किया। बैठक में हरिद्वार के ट्रेवल्स एजेंट के साथ आगामी चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन को लेकर चर्चा की गई। रोटेशन अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी ने कहा कि बाहर के प्रान्तों के बस स्वामियों द्वारा उत्तराखंड आरटीओ में अपनी वाहनों का रजिस्ट्रेशन करवाकर यात्रा सीजन में बसों का संचालन किया जाता रहा है, जिससे यहां के स्थानीय परिवहन कारोबारियों को नुकसान होता है। ऐसे में स्थानीय वाहन स्वामियों की अधिकतर बसें खड़ी रहती हैं और अन्य प्रान्तों की डग्गामार बसें हरिद्वार-ऋषिकेश से संचालित होती रहती हैं। ऐसे वाहन स्वामियों का शासन-प्रशासन की तरफ से संज्ञान लेकर वास्तविक सत्यापन करना आवश्यक है। सत्यापन के बाद ही वाहनों को ग्रीन कार्ड दिए जाएं। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष यात्राकाल में संयुक्त रोटेशन के अतिरिक्त हरिद्वार, ऋषिकेश से किसी भी डग्गामार बस, टैक्सी, टेंपो, ट्रैकर्स को यात्रा में भरकर जाने पर संयुक्त रोटेशन द्वारा पुरजोर विरोध किया जाएगा। ऐसे वाहनों को रोटेशन द्वारा संचालित चेक पोस्ट से वापस किया जाएगा। मौके पर जितेंद्र नेगी, मनोज ध्यानी, सुधीर राय, नवीन रमोला, बलराज, अनिल, अर्जुन सिंह रावत, बलवीर रौतेला, कृष्णा पंत, संजय शास्त्री, हरिमोहन गुलाटी, दीपक गोयल, नवीन तिवाड़ी, यशपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एआई और आईटी को जोड़कर तैयार की जा रही नेटवर्क सोसाइटी
Next: महिला के आरोप झूठे, केस नहीं हुआ वापस, तो घेरेंगे थाना

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.