Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • देश में कम होने लगा कोरोना संक्रमण का प्रभाव
  • राष्ट्रीय

देश में कम होने लगा कोरोना संक्रमण का प्रभाव

RNS INDIA NEWS 20/01/2021
rns featured image new

24 घंटे में 13,823 नए मामले, 162 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना के मामले अब काफी हद तक कम होने लगे हैं लेकिन फिर भी मामलों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना के 13,823 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 162 लोगों ने इस खतरनाक वायरस के आगे अपना दम तोड़ दिया है। वहीं देश में इलाज कराने वाले मरीजों की संख्या पहली बार दो लाख के नीचे आई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में 13,823 नए मामले सामने आए हैं, जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढक़र 1,05,95,660 हो गई है। वहीं कोरोना से पिछले 24 घंटे में मरने वाले मरीजों का आंकड़ा 162 रहा और अब तक कुल 1,52,718 लोगों ने इस वायरस के आगे हार मान ली है। आंकड़ों के अनुसार कुल 1,02,45,741 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के साथ ही देश में मरीजों के ठीक होने की दर बढक़र 96.70 प्रतिशत हो गई। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या तीन लाख से कम है। अभी 1,97,201 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.86 प्रतिशत है।इसके अलावा मौजूदा समय में देश में वायरस से इलाज करा रहे मरीजों की संख्या पहली बार दो लाख से नीचे दर्ज की गई है। दैनिक मामलों के आधार पर कोरोना से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या से ज्यादा ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है, जिसकी वजह से कुल इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार कमी आ रही है। इस समय अस्पताल में कोविड-19 से 1,97,201 लोग ही इलाज करा रहे हैं। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख के पार, 28 सितंबर को 60 लाख के पार, 11 अक्तूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्तूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवंबर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसंबर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 19 जनवरी तक कुल 18,85,66,947 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,64,120 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किसान-सरकार वार्ता में कानून वापसी की मांग पर अडिग किसान
Next: कांग्रेस विधायक गजेन्द्र शक्तावत का निधन, सीएम गहलोत ने जताया शोक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में विशाल स्वास्थ्य मेले का आयोजन, फुल बॉडी चेकअप पर भारी छूट
  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.