Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • जिंदगी की जंग लड़ रहे एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन नहीं रहे
  • नैनीताल

जिंदगी की जंग लड़ रहे एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 19/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। 23 दिन तक कोरोना से जिंदगी की जंग लड़ रहे एसपी ट्रैफिक राजीव मोहन नहीं रहे। मंगलवार को दिल्ली के निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अपनी कार्यशैली और व्यवहार से सबको कायल बना लेने वाले अफसर के निधन से पूरे महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस मुख्यालय की ओर से भी ट्वीट कर राजीव मोहन के निधन पर शोक जताते हुए श्रद्धांजलि दी गई। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी समेत पुलिस अधिकारियों ने गहरा दुख जताया और दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
मूल रूप से अल्मोड़ा में चौखुटिया तहसील के पुराना डांग ग्राम निवासी राजीव मोहन (40) बीती 27 दिसंबर को कोरोना की चपेट में आए थे। इसके बाद उन्हें एसटीएच में भर्ती किया गया था। यहां तबीयत बिगडऩे पर उन्हें दो यूनिट प्लाज्मा भी चढ़ाया गया था। इसके बावजूद तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उनकी स्थिति गंभीर होती गई तो उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया। 23 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझते हुए एसपी मंगलवार को कोरोना से जंग हार गए। बताया जा रहा है कि उन्हें शुगर और निमोनिया की शिकायत भी थी। वर्ष 2009 में उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक के पद से नौकरी की शुरुआत की। पहली तैनाती उन्हें पिथौरागढ़ में मिली, यहां उन्होंने वर्ष 2013 तक सेवाएं दी। इसके बाद ऊधमसिंहनगर, हरिद्वार, आईआरबी प्रथम रामनगर, में भी सेवाएं दी। 2 जनवरी 2019 को नैनीताल में उनकी अपर पुलिस अधीक्षक पर पदोन्नति हुई थी।
दोपहर में दिल्ली से एसपी यातायात राजीव मोहन के निधन की सूचना मिली। दिल्ली के निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। पूरे विभाग की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबे समय से सक्रिय सट्टा गैंग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया
Next: भाजपा में शामिल हुए मुस्लिम समाज के लोग

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.