Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • कीर्तिनगर में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन
  • पौड़ी

कीर्तिनगर में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा जनपद टिहरी के द्वारा गुरुवार को मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल के नेतृत्व में विकासखंड कीर्तिनगर मुख्यालय में एनपीएस/यूपीएस का पुतला दहन किया गया। कर्मियों का कहना है कि पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। मण्डलीय उपाध्यक्ष संयुक्त मोर्चा दिलबर रावत ने कहा कि सरकार नई पेंशन नीति जबरन उन पर थोपना चाहती है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए
आर-पार की लडाई लड़ी जाएगी। संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव उनियाल ने कहा कि सरकार द्वारा पहले एनपीएस रूपी काला क़ानून लागू किया गया, लेकिन अब कर्मियों पर यूपीएस रूपी एक और काला क़ानून थोपा जा रहा है,जो कि स्वीकार नहीं किया जायेगा। प्रांतीय प्रवक्ता संयुक्त मोर्चा शंकर भट्ट द्वारा ने कहा कि 16 मार्च को राष्ट्रीय पुरानी पेंशन वाली संयुक्त मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के द्वारा ओपीएस बहाली को लेकर देहरादून से दिल्ली जंतर मंतर तक 264 किलोमीटर पैदल मार्च निकाला जायेगा। कहा कि 23 मार्च को देश के सभी कर्मचारियों के द्वारा जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन किया जाना है। साथ ही एक अप्रैल से उत्तराखंड में लागू होने वाले यूपीएस का संयुक्त मोर्चा विरोध करेगा।
इस मौके पर संदीप मैठाणी, विजय आर्य, सुरजीत कोहली, विनोद चौहान, दीपक जोशी, बीरेंद्र चौहान, विक्रम सजवाण, पूनम बहुगुणा, मालनी भंडारी,अनामिका रावत, शांति देवी, अमित नौडियाल, चंद्रशेखर उनियाल, चंद्र मोहन मेवाड़, विजेंद्र, भवानी शाह आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपजिला अस्पताल के लिए बजट हुआ अनुमोदित
Next: दो करोड़ की पंपिंग योजना से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कंडोलिया इंडोर स्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट का किया शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.