Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • दो करोड़ की पंपिंग योजना से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा
  • उत्तरकाशी

दो करोड़ की पंपिंग योजना से एक बूंद पानी नहीं मिल रहा

RNS INDIA NEWS 13/03/2025
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। विकास खंड पुरोला के कोटी, धामपुर, मोल्टाडी, कुमार कोट गांव के 198 परिवारों को पानी मुहैया कराने के लिए जल जीवन मिशन के तहत 2 करोड़ रुपये खर्च कर बिछाई गई कोटी व धामपुर पंपिंग योजना सफेद हाथी साबित हो रही है। पेयजल योजना से ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। इसकी वजह बगैर उचित टेस्टिंग के गलत जगह बोरिंग कर जल स्तर की कमी बताई जा रही है, जिससे ग्रामीण पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं। इसी साल जल संस्थान ने पंपिग योजना से पेयजल आपूर्ति सुचारू करने का प्रयास किया था। आरोप है कि बगैर जल स्तर टेस्टिंग के बोरिंग कर पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई। पहले दिन पानी की आपूर्ति सुचारू भी रही पर दूसरे दिन से आपूर्ति ठप हो गई। फिर विभाग को पता चला कि जल स्तर घटने के कारण पानी पंपिग नहीं कर रहा है। दो माह पहले डीएम डॉ मेहरबान सिंह बिष्ट के औचक निरीक्षण व पानी की आपूर्ति सुचारू करने के निर्देश के बाद भी योजना से पेयजल आपूर्ति नहीं हो पाई। प्रधान धामपुर धर्म लाल दोरियाल का कहना है कि दो-ढाई करोड़ की लागत से बनी पंपिंग योजना से आज तक ग्रामीणों को एक बूंद पानी नहीं मिल पाया। कहा कि पंपिग योजना के पास बहुत पुरानी सिंचाई नहर है, जिसमें पंपिग योजना के पाइप दबाकर नहर का लेबल भी बाधित कर दिया गया। जल संस्थान अधिशासी अभियंता देवराज तोमर ने बताया कि शुरू में दो दिन पानी चला है, पर चार सौ मीटर की दूरी पर एक अन्य पंपिग योजना होने से पानी का स्तर कम होने एवं बिजली सप्लाई में तकनीकी खराबी से पानी की सप्लाई बंद है। जल्द ही दूसरी बोरिंग कर पानी की आपूर्ति सुचारू की जायेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कीर्तिनगर में एनपीएस और यूपीएस के विरोध में प्रदर्शन
Next: पूर्व कैबिनेट मंत्री ने की होली मिलन समारोहों में शिरकत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.