Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन को की पांच कमेटियां गठित
  • देहरादून

भाजपा ने विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन को की पांच कमेटियां गठित

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
bjp

देहरादून। भाजपा ने मिशन-2022 की तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन को पांच कमेटियां गठित की हैं। अब पार्टी में शामिल होने वालों को पहले स्क्रीनिंग कमेटी चिह्नित करेगी। प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि शनिवार को कोर कमेटी की बैठक में बनी सहमति के बाद पांच कमेटियों का गठन किया गया। मंत्रियों और दायित्वधारियों के दौरे की समीक्षा खुद सीएम करेंगे। वे मंत्रियों के प्रवास की मासिक रिपोर्ट बनाएंगे। उधर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि, सभी समितियों की निगरानी प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत और प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार करेंगे।

कृषि कानूनों पर कौशिक दूर करेंगे भ्रम: चौहान ने बताया कि कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष की तरफ से फैलाए जा रहे भ्रम जाल को तोडऩे के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों इन कानूनों को लेकर किसानों के बीच पार्टी की लाइन को साफ करेंगे। वहीं, किसान आंदोलन पर पत्रकार वार्ता के लिए कृषि मंत्री सुबोध उनियाल एवं भाजपा किसान मोर्चा के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल चौहान को नामित किया गया है।

सल्ट उपचुनाव आर्य की देखरेख में होंगे: सल्ट उपचुनाव की रणनीति बनाने के लिए मंत्री यशपाल आर्य की अगुवाई में कमेटी बनाई गई। इसमें प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट भी शामिल रहेंगे।
रामनगर के मरचूला में 19 फरवरी से होने वाले चिंतन शिविर का रोडमैप तैयार करने के लिए सांसद नरेश बंसल की अध्यक्षता पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। इसमें प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार, राज्य मंत्री धन सिंह, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार और सुरेश भट्ट शामिल किए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 1 फरवरी से कक्षा 6 से 11वीं तक के सभी स्कूल खोले जाएंगे
Next: घास काटने गये व्यक्ति की पहाड़ी से गिरकर मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.