Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • दामाद और समधी ने लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला
  • नैनीताल

दामाद और समधी ने लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला

RNS INDIA NEWS 17/01/2021
rns featured image new

हल्द्वानी। मंडी चौकी क्षेत्र के गोरापड़ाव में एक व्यक्ति को उसके दामाद और समधी ने लात-घूसों से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि समधी फरार है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार शनिवार रात गोरापड़ाव के हैड़ागज्जर अर्जुनपुर में मारपीट की सूचना मिली। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तब तक घायल रोशन लाल (45) को परिजन ट्रैक्टर से बेस अस्पताल ला चुके थे। यहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने रोशन को मृत करार दिया। रोशन की पत्नी मीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ माह पहले उनकी बेटी आरती की शादी हॉल हैड़ागज्जर मूल अमरिया पीलीभीत निवासी गोपाल सक्सेना पुत्र नन्दराम से हुई थी। वे हैड़ागज्जर में ही बटाईदार हैं। आरोप है कि शादी के बाद बेटी से दहेज के लिए मारपीट शुरू हो गई। परेशान बेटी 13 जनवरी को मायके आ गई। रविवार शाम दामाद गोपाल सक्सेना पिता नन्दराम के साथ घर आ धमका। यहां दोनों आरती को जबरन साथ ले जाने लगे। इस पर पति रोशन और बेटे रोहित ने रोकने की कोशिश की तो दामाद और समधी ने विकलांग पति को जमीन पर गिराकर लात-घूसों से बुरी तरह पीटकर बेदम कर दिया। बुरी तरह घायल रोशन को जब तक अस्पताल पहुंचाया जाता, वह दम तोड़ चुका था। मीना की तहरीर पर पुलिस ने दामाद-समधी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर दामाद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि समधी मौके से भाग निकला।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीके से परेशानी हुई तो हेल्प लाइन से लीजिए मदद
Next: एक करोड़ की रिश्वत मामले में सीबीआई की देहरादून से चकराता तक छापेमारी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.