Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला गोष्ठी आयोजित
  • अल्मोड़ा

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला गोष्ठी आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शनिवार को अल्मोड़ा में बाल विकास विभाग द्वारा एक महिला गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर प्रमुख अजय वर्मा ने की। विकासभवन में आयोजित इस गोष्ठी में महिला अधिकारों और समानता के मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। इसमें सहकारी बैंक की प्रबंधक श्वेता उपाध्याय, प्रवक्ता दीपा गुप्ता, डॉ विद्या कर्नाटक, और कंचना तिवारी सहित कई अन्य वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए एवं महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा और समानता को बढ़ाने के लिए सुझाव दिए। मेयर अजय वर्मा ने इस मौके पर सभी महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह दिन महिलाओं को सशक्त करने व उनके अधिकारों की वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने इसे महिलाओं के समग्र विकास का द्योतक भी बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद ने महिला दिवस के इतिहास और इसकी प्रासंगिकता पर प्रकाश डाला और सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। राजकीय बालिका गृह बख की छात्राओं ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरा। कार्यक्रम का संचालन करुणा टम्टा ने किया। उपस्थित मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, बाल विकास परियोजना अधिकारी और सुपरवाइजर समेत अन्य महिलाओं ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों का पार्षद वैभव पांडे ने किया विरोध
Next: लोअर माल रोड में चल रहा था बिना अनुमति खनन, प्रशासन ने जेसीबी मशीन की सीज़

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.