Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • नगर में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों का पार्षद वैभव पांडे ने किया विरोध
  • अल्मोड़ा

नगर में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों का पार्षद वैभव पांडे ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 08/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। नगर कांग्रेस कमेटी महामंत्री संगठन एवं पार्षद अधिवक्ता वैभव पांडे ने अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में लग रहे बिजली के स्मार्ट मीटरों का विरोध किया है।उन्होंने कहा है कि बिना जनता को विश्वास में लिए बिजली विभाग के द्वारा घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा एक पर्वतीय क्षेत्र है और यहां की आर्थिकी भी बहुत अच्छी नहीं है। ऐसे में बिजली के स्मार्ट मीटर लगने से यदि बिजली के बिल ज्यादा आते हैं तो आम जनता को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले बिजली विभाग को जनता के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाना चाहिए था एवं स्मार्ट मीटरों के फायदे एवं नुकसान बताने चाहिए थे। उसके बाद यह बिजली के मीटर लगाने की कार्यवाही की जानी चाहिए थी। लेकिन आज बिजली विभाग मनमाने तरीके से बिना लोगों की अनुमति लिए घरों में पुराने बिजली के मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगा रहा है जो व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में शीघ्र ही वे एक शिष्ट मंडल के साथ विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि अन्य शहरों में जहां स्मार्ट मीटर लग चुके हैं वहां बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि कहीं ना कहीं बिजली के स्मार्ट मीटर निजीकरण की ओर सरकार का कदम है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि जहां एक तरफ सरकार रोजगार देने की बात कर रही है वहीं इन स्मार्ट मीटरों के लगने से यूपीसीएल में मीटर रीडिंग करते थे वे भी बेरोजगार हो जाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सम्मानजनक जीवन हर महिला का अधिकार
Next: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला गोष्ठी आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.