Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • अवैध संबंधों में बाधा बन रहे दो बच्चों को युवक ने नहर में फेंका
  • हरिद्वार

अवैध संबंधों में बाधा बन रहे दो बच्चों को युवक ने नहर में फेंका

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
rns featured image new

रूडक़ी। अवैध संबंधों में बाधा बन रहे दो बच्चों को युवक ने नहर में फेंक दिया। पुलिस ने एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है, जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडावली के लोगों ने शनिवार देर शाम पुलिस को सूचना दी कि नारसन क्षेत्र के गांव उल्हेड़ा निवासी महिला के दो बच्चे लापता हैं। लोगों ने आशंका जताई कि कहीं बच्चों के साथ कोई अनहोनी न हो गई हो।
सूचना मिलते ही मंगलौर कोतवाली का प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु आईपीएस हिमांशु कुमार वर्मा ने समस्त थाने के फोर्स को अलर्ट कर कर क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। देर रात पुलिस को फिर सूचना मिली कि महिला के पति का पिछले साल दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया था। अगस्त 2020 से वह देवबंद थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ दोनों बच्चों लक्की उर्फ काला (7) और लविश उर्फ गंजी (6) को लेकर रह रही थी। बताया कि महिला दवाई फैक्ट्री में नौकरी करती है।
पुलिस को यह भी सूचना मिली कि शाम के समय दोनों बच्चों को उसी युवक के साथ नसीरपुर गंगनहर पटरी के आसपास देखा गया था। यह सूचना मिलते ही पुलिस आरोपी को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू की। आरोपी ने पुलिस को काफी देर तक गुमराह किया, लेकिन बाद में जब उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई तो उसने सब कुछ उगल दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि प्रेम-प्रसंग में दोनों बच्चे बाधा बन रहे थे। बच्चों को लेकर परेशान था। शनिवार को बच्चों की मां जब ड्यूटी गई थी तो वह बच्चों को बहला-फुसलाकर नहर किनारे लेकर पहुंचा और धक्का दे दिया।
इसके बाद पुलिस के गोताखोर को मौके पर बुलाया गया। देर रात सर्च अभियान में जुटे एनडीआरएफ और पुलिस के गोताखोरों ने लक्की उर्फ काला का शव बरामद कर लिया गया। जबकि लविश उर्फ गंजी का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। रविवार को कोतवाली परिसर में पत्रकार वार्ता कर एसपी देहात स्वपन किशोर सिंह ने बताया कि सर्च ऑपरेशन कर एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। आरोपी लाखन पुत्र नाथीराम निवासी ग्राम सखन खुर्द थाना देवबंद सहारनपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि दूसरे बच्चे को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा। प्रेसवार्ता में पुलिस क्षेत्राधिकारी मंगलौर अभय कुमार सिंह भी मौजूद रहे। उप निरीक्षक कुलेंद्र सिंह रावत, तस्लीम आरिफ, भज राम चौहान, कर्मवीर सिंह, नंदकिशोर बच कोटी, रामवीर सिंह, गुलशन नेगी, धीरज नेगी, ललिता खंडेलवाल, अनीता, रवद्रिं राणा, इसरार अली, प्रभाकर थपलियाल दीपक नेगी सर्च अभियान में शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 18 जनवरी
Next: आलू-प्याज सस्ता होने से दिसंबर में थोक महंगाई घटी, पहुंची 1.22 फीसदी पर

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.