Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून में पांच भाइयों की अनोखी शादी, बना नया रिकॉर्ड!
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

देहरादून में पांच भाइयों की अनोखी शादी, बना नया रिकॉर्ड!

RNS INDIA NEWS 05/03/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस): उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र ने एक बार फिर अपनी समृद्ध परंपराओं और भव्य आयोजनों के लिए सुर्खियां बटोरी हैं। इस बार का अवसर और भी खास बन गया जब एक ही परिवार के पांच भाइयों ने एक साथ शादी कर एक अनोखा रिकॉर्ड बना दिया।

शिवरात्रि के शुभ अवसर से लेकर 2 मार्च 2025 तक देहरादून के शर्मा वेडिंग पॉइंट, जीवनगढ़ में शादी की धूम रही। इस भव्य आयोजन में दूर-दूर से आए रिश्तेदारों और मेहमानों ने शिरकत की। हिमाचल प्रदेश के कांति-मशवा, टीटीयाना, जौनसार-बावर, कानपुर, देहरादून और यहां तक कि दुबई से भी लोग इस अनूठी शादी के साक्षी बनने पहुंचे।

शादी समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों और लोक नृत्यों की ऐसी धूम रही कि हर कोई इस ऐतिहासिक आयोजन में खो गया। पांच दूल्हों के सेहरे, घोड़ियों पर उनकी सवारी और बैंड-बाजे के साथ निकली बारात ने पूरे इलाके में उत्सव का माहौल बना दिया।

इस ऐतिहासिक शादी से जुड़ा एक और रोचक संयोग यह रहा कि परिवार के मुखिया बलराम सिंह चौहान की शादी भी ठीक 25 साल पहले 2 मार्च 2000 को हुई थी। अपनी शादी की सिल्वर जुबली के मौके पर उन्होंने अपने पांच बेटों की शादी को “सोने पर सुहागा” बताया।

जौनसार-बावर क्षेत्र में इससे पहले एक ही परिवार में अधिकतम तीन शादियों का रिकॉर्ड था, जिसे इस शादी ने तोड़कर पांच शादियों का नया इतिहास रच दिया। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि शायद ही कोई इस रिकॉर्ड को तोड़ पाए। यह भव्य शादी संयुक्त परिवार की मजबूत परंपरा और आपसी प्रेम को दर्शाने के लिए हमेशा याद रखी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: होली पर्व के दृष्टिगत खाद्य एवं डेयरी प्रतिष्ठानों में हुई सैंपलिंग
Next: लोन की ढाई गुना राशि वसूली, लेकिन बंद नहीं किया खाता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.