Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड कैबिनेट में नई आबकारी नीति 2025 को मंजूरी
  • देहरादून

उत्तराखंड कैबिनेट में नई आबकारी नीति 2025 को मंजूरी

RNS INDIA NEWS 03/03/2025
rns featured image new

वर्ष 2025-26 के लिए 5,060 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व का लक्ष्य

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड कैबिनेट ने सोमवार को नई आबकारी नीति 2025 को मंजूरी प्रदान कर दी। उत्तराखंड की इस नई आबकारी नीति में धार्मिक स्थलों के नजदीक शराब की दुकानों के लाइसेंस बंद करने का फैसला किया गया है। इसके अलावा सूबे में शराब की बिक्री पर कड़े नियंत्रण का फैसला भी किया गया है। इसके साथ ही उप-दुकानों और मेट्रो शराब बिक्री प्रणाली को समाप्त कर दिया गया है।
नई आबकारी नीति में यदि कोई दुकान एमआरपी से ज्यादा कीमत वसूलती है तो उसका लाइसेंस रद्द किया जा सकता है। डिपार्टमेंटल स्टोर पर भी एमआरपी लागू होगी, जिससे उपभोक्ताओं को लाभ होगा। गौरतलब है कि यह फैसला ऐसे वक्त में लिया गया है जब यह सेक्टर सरकार को भारी राजस्व दे रहा है। बीते 2 वर्षों के दौरान राज्य में आबकारी राजस्व में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।
अब नए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 5,060 करोड़ रुपये के आबकारी राजस्व का लक्ष्य रखा गया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 4,000 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले 4,038.69 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया गया है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में 4,439 करोड़ रुपये के लक्ष्य के मुकाबले अब तक करीब 4,000 करोड़ रुपये मिले हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चकराता-त्यूणी राष्ट्रीय राजमार्ग की मरम्मत नहीं होने पर आंदोलन को चेताया
Next: तकनीकी विवि के अफसरों पर कार्रवाई की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.