Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जागेश्वर धाम में लचर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ स्थानीय जनता आक्रोशित
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में लचर विद्युत व्यवस्था के खिलाफ स्थानीय जनता आक्रोशित

RNS INDIA NEWS 03/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। जागेश्वर धाम में लगातार हो रही बिजली कटौती से पुजारी, व्यापारी, क्षेत्रीय जनता और श्रद्धालु बेहद परेशान हैं। इस अव्यवस्था से आक्रोशित लोगों ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। साथ ही तहसीलदार के माध्यम से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी भेजा। जागेश्वर धाम में बिजली व्यवस्था की बदहाली लंबे समय से बनी हुई है। यहां महीने में 15 दिन से अधिक समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहती है। हल्की सी हवा या बारिश के छींटे पड़ते ही जागेश्वर धाम सहित आसपास के दर्जनों गांवों में अंधेरा छा जाता है। कई बार 30-30 घंटे की बिजली कटौती भी झेलनी पड़ती है। इस वजह से जागेश्वर मंदिर समूह के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसायों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। सोमवार को क्षेत्रीय जनता, पुजारियों और व्यापारियों ने एकजुट होकर यूपीसीएल का पुतला दहन किया और बिजली व्यवस्था को सुधारने की मांग उठाई। उन्होंने तहसीलदार बरखा जलाल के माध्यम से अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजा। लोगों ने जागेश्वर धाम के लिए अलग से बिजली लाइन बिछाने की मांग की, जो आरतोला के रास्ते लाई जाए। साथ ही पनुवानौला-मिरतोला होते हुए आ रही मौजूदा बिजली लाइन के आसपास खड़े पेड़ों की यथाशीघ्र लॉपिंग की जाए। इसके अलावा, जागेश्वर धाम में बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यूपीसीएल के दो कर्मचारियों की नाइट ड्यूटी लगाने की भी मांग की गई। स्थानीय जनता ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो वे यूपीसीएल के खिलाफ उग्र आंदोलन शुरू करने को मजबूर होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वदेशी आर्गेनिक उत्पादों से बढ़ेगा स्वरोजगार: कोश्यारी
Next: पदोन्नति में शिथिलता पर सीएम धामी का जताया आभार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.