Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण किया जाएगा: सीएम
  • देहरादून

राज्य के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण किया जाएगा: सीएम

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य के सभी लोगों का कोरोना टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण अभियान की शुरूआत स्वास्थ्य कर्मियों से की गई है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। शनिवार को दून अस्पताल में कोरोना टीकाकरण के लिए बनाए गए बूथ पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना से जीत की निर्णायक जंग शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान डॉक्टरों, नर्स, टैक्नीशियन सहित सभी स्वास्थ्य कर्मियों ने सराहनीय सेवाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी 13 जिलों में टीकाकरण अभियान की शुरूआत कर दी गई है। अभी राज्य को पचास हजार स्वास्थ्य कर्मियों के लायक टीके मिले हैं और आगे भी जल्द टीके उपलब्ध होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के बाद फ्रंट लाइन वर्करों, फिर पचास साल से अधिक उम्र के लोगों और फिर बीमार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि टीकाकरण को लेकर भ्रामक प्रचार और अफवाहों से बचें। उन्होंने कहा कि टीकाकरण के बाद भी पूरी सतर्कता बरतनी जरूरत है। उन्होंने कहा कि टीका लगने के 28वें दिन में दुबारा टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि दूसरा टीका लगने के दो सप्ताह एंटी बॉडी विकसित होने में लगते हैं। इसलिए बहुत सतर्क रहने की जरूरत है।

कुंभ के लिए 20 हजार वैक्सीन मांगी गई
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण के लिए एक लाख 13 हजार वैक्सीन की खुराक मिली है। जो पचास हजार स्वास्थ्य कर्मियों के लिए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मियों के लिए अतिरिक्त वैक्सीन की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने हिरद्वार में महाकुंभ को देखते हुए केंद्र से बीस हजार अतिरिक्त कोरोना वैक्सीन देने का अनुरोध किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द राज्य को यह वैक्सीन उपलब्ध हो सकती हैं।
मृत्यु दर कम रखने के लिए दून अस्पताल की सराहना
इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने कोरोना काल में दून अस्पताल की ओर से की गई सराहनीय सेवा की प्रशांसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना संक्रमितों के मृत्यु दर को कम रखने के लिए दून अस्पताल प्रशासन ने बेहतर काम किया और अस्पताल के डॉक्टरों से लेकर अन्य सभी कर्मियों की सेवाओं को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप में भूकंप से 42 लोगों की मौत, सैकड़ो घायल
Next: कोरोना के 226 नए मरीज मिले और चार संक्रमितों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.