Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य में टीकाकरण की शुरूआत, सीएम ने दी शुभकामनायें
  • देहरादून

राज्य में टीकाकरण की शुरूआत, सीएम ने दी शुभकामनायें

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
IMG-20210116-WA0126

देहरादून। उत्तराखंड में 33 स्वास्थ्य केंद्रों में शनिवार सुबह 10:30 बजे से कोविड 19 वैक्सीन टीकाकरण शुरू हुआ। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के स्तर से तैयारी पूरी की गई थी। बड़े जिलों में चार चार केंद्रों तो छोटे जिलों में दो से तीन केंद्रों में टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है। देहरादून, हरिद्वार, यूएसनगर, नैनीताल के स्वास्थ्य केंद्रों में चार चार जगह टीकाकरण होगा। इसके अलावा पहाड़ के दूसरे जिलों में स्वास्थ्य केंद्रों में दो से तीन जगह टीकाकरण होगा।
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत में डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ को सराहना की है। उनको नमन किया है। मुख्यमंत्री ने सीधे तौर पर कहा है कि उनकी प्राथमिकता केवल प्रदेश में विकास करना है। जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, संयुक्त चिकित्सालय में टीकाकरण की प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। करीब 87 हजार फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर का टीकाकरण होगा। राज्य को केंद्र से 1.13 लाख वैक्सीन मिली हैं। जो पुलिस, स्वास्थ्य कर्मी, डॉक्टर समेत सभी फ्रंटलाइन वर्कर को लगेंगी। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि अगले आठ से दस दिन के भीतर टीकाकरण की इस प्रक्रिया को पूरा किया जाए।
टीकाकरण एक व्यापक अभियान है और टीके के बाद लाभार्थी को आधे घंटे तक बिठाया जाना है। ऐसे में पहले ही दिन टीकाकरण में किसी तरह की दिक्कत न आए इसलिए सेंटरों की संख्या कुछ कम की गई है। उन्होंने बताया कि पहले दिन राज्य के 33 केंद्रों पर सौ प्रति सेंटर के हिसाब से कुल 3300 के करीब स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगने की उम्मीद है। हालांकि पहाड़ में विषम परिस्थितियों में सौ की बजाए एक बूथ पर 75 टीकों की भी छूट दी गई है इसलिए यह संख्या तीन हजार के आसपास रहने की उम्मीद है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इण्डियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने बनाई तत्काल गैस सिलेंडर होम डिलीवरी की योजना
Next: जेसीबी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जुलाई
  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.