Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 9 प्राध्यापक प्राचार्य पद पर पदोन्नत, एक को उपनिदेशक की जिम्मेदारी
  • देहरादून

9 प्राध्यापक प्राचार्य पद पर पदोन्नत, एक को उपनिदेशक की जिम्मेदारी

RNS INDIA NEWS 16/01/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रदेश के डिग्री कालेजों में तैनात 10 प्राध्यापकों को पदोन्नति दे दी गई है। जिसमें 9 को प्राचार्य व एक को उपनिदेशक पद पर तैनाती दी गई है। एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी के दो प्राध्यापकों की भी प्राचार्य पद पर पदोन्नति हो गई है।
प्रमुख सचिव आनन्द बर्द्धन की ओर से जारी पदोन्नति आदेश के तहत राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रामनगर के एसोसिएट प्रोफेसर डा. संजय कुमार को राजकीय महाविद्यालय पौड़ी का प्राचार्य, खटीमा कालेज की एसोसिएट प्रोफेसर डा. गीता श्रीवास्तव को राजकीय महाविद्यालय देवीधूरा की प्राचार्य, एमबी कालेज हल्द्वानी की एसोसिएट प्रोफेसर डा. कमला पंत को राजकीय महाविद्यालय भिकियासैंण की प्राचार्य, एमबी के एसोसिएट प्रोफेसर डा. नवीन भगत को राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, रानीखेत कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. योगेश कुमार शर्मा को राजकीय महाविद्यालय सोमेश्वर का प्राचार्य, डोईवाला कालेज के एसोसिएट प्रोफेसर डा. शांति प्रसाद सती को राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग का प्राचार्य, रानीखेत कालेज की प्राध्यापक अनुपमा तिवारी को राजकीय महाविद्यालय मांसी का प्राचार्य, देवप्रयाग डिग्री कालेज के प्राध्यापक विद्याधर पांडे को राजकीय महाविद्यालय नारायण बगड़ का प्राचार्य बनाया गया है। जबकि नरेन्द्र नगर की प्राचार्य डा. ममता ड्यूडी को उच्चशिक्षा के क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून में उपनिदेशक पद पर तैनाती दी गई है। साथ ही उच्चशिक्षा निदेशालय हल्द्वानी में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत डा. बीएम हर्बोला को राजकीय महाविद्यालय रिखड़ीखाल का प्राचार्य बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैसा रहेगा आपका दिन, देखिए राशिफल
Next: कला विषय प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापक हेतु बी०एड० की अनिवार्यता खत्म

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.