Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अखिल गढ़वाल सभा की प्रेमचंद को मंत्रीमंडल से बाहर करने की मांग
  • देहरादून

अखिल गढ़वाल सभा की प्रेमचंद को मंत्रीमंडल से बाहर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 22/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अखिल गढ़वाल सभा ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल द्वारा विधानसभा में पहाड़ के लोगों के खिलाफ कहे गए आपत्तिजनक शब्दों पर कड़ी निंदा का प्रस्ताव पारित किया है। साथ ही कैबिनेट मंत्री को मंत्रीमंडल से बर्खास्त करने की मांग की है। सभा की एक आकस्मिक बैठक सभा भवन नेशविला रोड में हुई। सभाध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विधानसभा के पटल में पक्ष और विपक्ष के विधायकों के सम्मुख पूरे पहाड़ी समाज के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया है। जिससे पूरा पहाड़ी समाज आहत है। विधानसभा की कार्रवाई में जहां मंत्री को राज्यहित से जुड़ी सरकारी योजनाओं के बारे में बताना था। वहीं वह, उन मुद्दों को छोड़कर विधानसभा अध्यक्ष के सम्मुख पूरे पहाड़ के लोगों के लिए अपशब्द कहने लगे। उनके हावभाव से उत्तराखंडी जनमानस आहत है। सभा के महासचिव गजेंद्र भंडारी ने कहा कि पहले भी कैबिनेट मंत्री कई बार ऐसी घटनाओं से सुर्खियों में आ चुके हैं जिससे पहाड़ी समाज आहत हुआ है। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड से विशेष लगाव है, वहीं दूसरी तरफ मंत्री द्वारा पहाड़ के लोगों के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाना पीड़ादायक है। उपाध्यक्ष निर्मला बिष्ट ने कहा कि उत्तराखंड को बनाने में पहाड़ के लोगों की अग्रणी भूमिका रही है, उस सच को नकारा नहीं जा सकता। बैठक में सर्वसम्मति मांग की गई कि इस प्रकरण पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री हस्तक्षेप कर कैबिनेट मंत्री को मंत्रीमंडल के साथ ही भाजपा से भी बर्खास्त करें। बैठक में कोषाध्यक्ष वीरेंद्र असवाल, सह सचिव संतोष गैरोला, संगठन सचिव डॉ. सूर्य प्रकाश भट्ट, प्रबंध सचिव विरेंद्र असवाल, नत्था सिंह पंवार, दिनेश सकलानी, अरुण ढोंडियाल, मुकेश सुन्द्रियाल, दयाराम सेमवाल, धीरेंद्र सिंह असवाल, दयाल सिंह भंडारी, संजय डिमरी, हेमलता नेगी आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भू कानून से ध्यान भटकाने को कांग्रेस कर रही है विभाजन की राजनीति: चौहान
Next: पृथ्वीनाथ मंदिर में शिवरात्रि पर होगा महारुद्राभिषेक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.