Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नौकरी का झांसा दे देशभर के लोगों को ठग रहा इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार
  • देहरादून

नौकरी का झांसा दे देशभर के लोगों को ठग रहा इंजीनियरिंग छात्र गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 21/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   दून पढ़ रहा इंजीनियरिंग का छात्र देशभर के लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठग रहा था। गृह मंत्रालय के साइबर पोर्टल पर हाल में उसके खिलाफ तीस शिकायत दर्ज हुई। एसटीएफ ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल का निवासी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर ने जानकारी देते हुए बताया कि हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, दिल्ली सहित कई राज्यों से इस फर्जी वेबसाइट के जरिए ठगी की लगभग 30 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ टीम ने साइबर ठग की गतिविधियों पर नजर रखी और उसे प्रेमनगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान कृपाल शर्मा मूल निवासी सिलीगुड़ी, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। एसटीएफ की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी लिंक्डइन अकाउंट के जरिए बेरोजगार युवाओं से संपर्क करता था और उन्हें न्यूट्रिनो लैब नामक अपनी फर्जी कंपनी में नौकरी देने का वादा करता था। इंटरव्यू के बाद वह उम्मीदवारों को कंपनी से ही एक पैनटैब खरीदने के लिए मजबूर करता था। जिसकी कीमत 5000 से 6000 रुपये होती थी। भुगतान प्राप्त करने के बाद वह संपर्क करने वाले को ब्लॉक कर देता था। आरोपी से पूछताछ में यह भी सामने आया कि वह बेरोजगार युवक-युवतियों को यह कहकर गुमराह करता था कि उन्हें विभिन्न विषयों जैसे भौतिकी, जीवविज्ञान आदि के प्रश्न हल कर उनकी वीडियो बनानी होगी और उसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। बदले में उन्हें अच्छे भुगतान का आश्वासन दिया जाता था। जब पीड़ित ऐसा करने के बाद पैसे वापस मांगते, तो उन्हें टाइम ओवर बताकर ब्लॉक कर दिया जाता था। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त लैपटॉप, एक मोबाइल फोन, दो पेन टेब, चार क्रेडिट कार्ड, दो चुक और एक हिसाब की डायरी मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने किया स्मार्ट मीटर का विरोध
Next: जिला विकास प्राधिकरण पर मनोज तिवारी ने माँगा जवाब, प्रेमचंद अग्रवाल और मदन बिष्ट के बीच तीखी बहस

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.