Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर हुई चर्चा
  • अल्मोड़ा

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के उद्देश्यों पर हुई चर्चा

RNS INDIA NEWS 21/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद में गठित जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई। इस बैठक में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम को बेहतर तरीके से संचालित करने एवं इस कार्यक्रम के उद्देश्य को प्राप्त करने के संबंध में विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा इस कार्यक्रम के मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी शक्ति, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान की जागरूकता को बढ़ाने एवं इसका लाभ पात्रों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद की बेटियां जिस क्षेत्र में भी बेहतर कार्य कर रही हों, उनका चयन कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत उनको पुरस्कृत करें एवं उनका उत्साहवर्धन किया जाए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत अल्मोड़ा में आयोजित योगासन प्रतियोगिता के दौरान स्कूली छात्राओं ने अद्भुत सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। उन्हें भी इस कार्यक्रम के तहत सम्मानित एवं पुरस्कृत करें। जिलाधिकारी ने कहा कि खत्याड़ी में स्थलीय मंगलदीप विद्यामंदिर की बालिकाओं के लिए भी प्रोत्साहन कार्यक्रम किए जाएं एवं इन्हें सहायता दी जाए। महिला सुरक्षा एवं सम्मान के संबंध में जागरूकता बढ़ाई जाए। जिला कार्यक्रम अधिकारी पीतांबर प्रसाद ने बैठक में योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा इस अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के संबंध में समिति के सदस्यों से सुझाव भी लिए, जिससे उन सुझावों पर कार्य योजना बनाकर उनका कार्यान्वयन किया जा सके। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आरसी पंत, बाल विकास समिति की सदस्या मीता उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र सिंह समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिला विकास प्राधिकरण पर मनोज तिवारी ने माँगा जवाब, प्रेमचंद अग्रवाल और मदन बिष्ट के बीच तीखी बहस
Next: खनन पट्टों के आंवटन में धांधली का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.