Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कोविशील्ड वैक्सीन को अब जिला मुख्यालयों में सप्लाई किया
  • देहरादून

कोविशील्ड वैक्सीन को अब जिला मुख्यालयों में सप्लाई किया

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना को मात देने के लिए पहुंची कोविशील्ड वैक्सीन को अब जिला मुख्यालयों में सप्लाई किया जा रहा है। वैक्सीन की सप्लाई के दौरान केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स का पूरा पलान किया गया है। राज्य में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण का अभियान शुरू हो रहा है। इसके लिए प्रदेश में कोविशील्ड वैक्सीन की 1.13 लाख खुराक राजधानी देहरादून बुधवार पहुंच गई थी। स्वास्थ्य विभाग ने 15 जनवरी तक राज्य के सभी बूथों पर वैक्सीन उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। अभियान के पहले दिन राज्य में कुल 43 बूथ पर टीकाकरण किया जाना है। इसके लिए बूथों का चयन हो चुका है। ज्यादा आबादी वाले देहरादून, हरिदवार, यूएस नगर और नैनीताल जिलों में चार- चार बूथ पर टीकाकरण किया जाएगा। जबकि अन्य जिलों में तीन या दो बूथ पर टीकाकरण किया जाना है।
राज्य में पहले चरण में कुल 87 हजार के करीब स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होगा। इनमें से पचास प्रतिशत लोगों के लिए राज्य में वैक्सीन पहुंच चुकी है। जिन लोगों को वैक्सीन लगेगी उन्हें पोर्टल के जरिए मैसेज भेजे जाएंगे जिसमें बूथ और टीकाकरण के दिन की जानकारी दी जाएगी। उसी के अनुरूप टीकाकरण बूथ पर पहुंचने के लिए कहा गया है। राज्य के कुछ इलाकों में नेटवर्क की समस्या को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यदि नेटवर्क उपलब्ध नहीं होता तो कोविन पोर्टल पर ऑफ लाइन काम किया जाएगा।
पहले चरण में राज्य में मेडिकल कॉलेज और बड़े अस्पताल के कर्मचारियों को टीके लगाए जाने हैं। राज्य में टीकाकरण की नोडल अफसर सोनिका ने बताया कि टीकाकरण की सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। एक दो दिन में हर बूथ पर वैक्सीन पहुंच जाएगी। राज्य में स्वास्थ्य कर्मियों के बाद दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों, कोरोना ड्यूटी में लगे राजस्व कर्मियों और नगर निकायों के सफाई कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। केंद्र सरकार ने राज्य को यह जानकारी देते हुए इन सभी वर्गों के कर्मचारियों का ब्योरा मांगा है। पहले चरण में 16 जनवरी से स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण होना है।
राज्य में 87 हजार के करीब स्वास्थ्यकर्मियों के टीके लगाए जाने हैं। इनके टीकाकरण के बाद पुलिस कर्मियों, राजस्व विभाग के कर्मचारियों और नगर निकायों के सफाई कर्मियों का टीकाकरण शुरू कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमित नेगी ने बताया कि केंद्र सराकर की ओर से चरणबद्ध तरीके से टीकाकरण अभियान को शुरू किया जा रहा है। कहा कि वैक्सीनेशन के लिए प्रदेश पूरी तरह से तैयार है और सभी हेल्थ वर्करों सहित अन्य कर्मियों को पूरा प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

 

किसे कितनी खुराक

अल्मोड़ा 6970

बागेश्वर 3320

चमोली 4880

चम्पावत 2610

देहरादून 28920

हरिद्वार 18050

नैनीताल 12010

पौड़ी 7670

पिथौरागढ़ 5820

रुद्रप्रयाग 2580

टिहरी 7160

यूएस नगर 8680

उत्तरकाशी 3950

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व सीएम हरीश रावत के बयान पर भगत का पलटवार
Next: कोरोना वैक्सीन लगाने का प्रशिक्षण दिया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धसपड़ गांव में लागू होगी रिकैप फॉर एनडीसी परियोजना
  • अल्मोड़ा में 500 पदों पर सुरक्षा जवान और सुपरवाइजर भर्ती मेले जुलाई से शुरू
  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.