Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • महाराष्ट्र
  • दो करोड़ में हो रही थी सरपंच पद की नीलामी
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई

दो करोड़ में हो रही थी सरपंच पद की नीलामी

RNS INDIA NEWS 14/01/2021
rns featured image new

वीडियो वायरल होने के बाद ईसी ने 2 ग्राम पंचायत के चुनाव किए रद्द

मुंबई ,14 जनवरी(आरएनएस)। महाराष्ट्र राज्य चुनाव आयुक्त यू पी एस मदन ने सरपंच और ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों की नीलामी के आरोपों के बाद नासिक जिले के उमरेन गांव और नंदुरबार जिले के खोंडामाली गांव में चुनाव रद्द करने का आदेश दिया है। यह कार्रवाई सरपंच और सदस्य के पदों के लिए सार्वजनिक रूप से बोली लगने के साक्ष्य सामने आने के बाद की गई है। महाराष्ट्र के 34 जिलों के 14 हजार 234 ग्राम पंचायतों में आगामी 15 जनवरी से पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। चुनाव से पहले चुनाव आयोग को ऐसी शिकातय मिली है कि कुछ ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए बोली लगाई जा रही है। सरपंच पद की नीलामी का मामला संज्ञान में आने के बाद अब राज्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को सभी जिलाधिकारियों से रिपोर्ट तलब करते हुए दो ग्राम पंचायतों को चुनाव रद्द करने का फैसला किया है।
सरपंच पद की नीलामी का यह मामला तब सामने आया जब नासिक के उमराणे गांव में सरपंच पद के लिए दो करोड़ 42 लाख रुपए तक बोली लगाई गई। नासिक के उमराणे गांव की तरह ही उत्तर महाराष्ट्र के नंदूरबार जिले के खोड़ामली गांव में भी सरपंच पद की नीलामी का मामला भी सामने आया है। इस पूरे मामले की खास बात ये हैं कि नीलामी की इस प्रक्रिया को किसी भी तरह से गुप्त नहीं रखा गया था। नीलामी की इस पूरी प्रक्रिया को श्री रामेश्वर महाराज मंदिर प्रांगण में संपन्न किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उमराणे गांव में सरपंच पद की नीलामी एक करोड़ 11 लाख से शुरू हुई और 2 करोड़ 42 लाख में पूरी हुई। इस नीलामी प्रक्रिया में पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रशांत देवरे के पैनल के सुनील दत्तू देवरे को सरपंच पद पर जीत तय हुई। उमराणे गांव इस लिए भी काफी अहम है क्योंकि यहां पर प्याज बाजार समिति भी है।
महाराष्ट्र में ग्राम पंचायत चुनाव से पहले सरपंच पद की नीलामी की शिकायत खुद ग्राम विकास मंत्री हसन मुश्रिफ ने की थी। मंत्री मुश्रिफ द्वारा मामले की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राज्य चुनाव आयुक्त यूपीएस मदान ने सोमवार को राज्य के सभी जिलाधिकारियों को ग्राम पंचायत चुनाव के संदर्भ में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों ही ग्राम पंचायतों के चुनावों को रद्द करने का फैसला किया है।
महाराष्ट्र के 34 जिलों में 14 हजार 234 ग्राम पंचायतों में 15 जनवरी को मतदान किया जाएग। मतदान के प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद 18 जनवरी को मतगणना होगी। बता दें कि ये चुनाव 31 मार्च 2020 से पहले हो जाने थे लेकिन कोरोना महामारी के चलते चुनाव को टालना पड़ा था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड सचिवालय संघ के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी
Next: उपलब्धि: दुनिया का सबसे खास एम-आरएनए टीका देश में तैयार

Related Post

rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • मुंबई
  • राष्ट्रीय

बॉलीवुड स्टार सैफ अली खान पर घर में घुसे अज्ञात व्यक्ति ने चाकू से किया हमला

RNS INDIA NEWS 16/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

भान्जी की शादी से नाराज मामा ने मिलाया बारातियों के खाने में जहर

RNS INDIA NEWS 08/01/2025 0
rns featured image new
  • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय

किसानों का कर्ज माफ…25 लाख युवाओं को रोजगार, गृह मंत्री अमित शाह ने महाराष्ट्र में जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

RNS INDIA NEWS 10/11/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.