Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल लटकने पर पेंशनर्स नाराज
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल लटकने पर पेंशनर्स नाराज

RNS INDIA NEWS 12/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  सेवानिवृत राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड ने पेंशनर्स के चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल लटकने पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य महानिदेशक से मिल कर पेंशनर्स के प्रतिनिधिमंडल ने विरोध जताया। चिकित्सा प्रतिपूर्ति से जुड़े मामलों में अनावश्यक पेंच फंसाने पर सवाल उठाए।
संगठन अध्यक्ष विरेंद्र सिंह कृषाली के नेतृत्व में पेंशनर्स ने कहा कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के प्रकरणों में अनावश्यक रूप से प्रपत्र, शपथ पत्र मांगे जाते हैं। इससे बिलों के भुगतान में देरी हो रही है। एक साल बीतने पर भी पेंशनर्स को पेंशन का भुगतान नहीं हो पा रहा है। इससे कई सेवानिवृत शिक्षक आर्थिक परेशानी उठा रहे हैं। इसके अलावा सीआरसी, बीआरसी नियुक्ति आउटसोर्स से किए जाने की मांग की गई।
कहा कि कार्यालय में आवश्यकता के अनुरूप मुख्य प्रशासनिक अधिकारी को आहरण वितरण अधिकारी का दायित्व दिया जाए। सातवें वेतनमान के प्रकरणों के पेंशन निर्धारण सहित अवशेष का भुगतान किया जाए। प्रत्येक आहरण वितरण अधिकारी की प्रकरण निस्तारण की समय सीमा निर्धारित करने के साथ ही जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश संरक्षक आरएस परिहार, महासचिव रमेंद्र सिंह पुंडीर, सचिव चंद्र प्रकाश, संगठन मंत्री आरएस बिरोरिया, मोहन सिंह रावत, सीएम उनियाल, बीपी कंडवाल मौजूद रहे।

गोल्डन कार्ड से जुड़े बिलों का जल्द हो भुगतान
पेंशनर्स प्रतिनिधिमंडल ने राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के अध्यक्ष अरविंद सिंह हंयाकी को भी ज्ञापन सौंपा। बताया कि पेंशनरों के गोल्डन कार्ड, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान को समस्याओं का निस्तारण किया जाए। गोल्डन कार्ड में बेहतर सेवा देने वाले बड़े निजी अस्पतालों को भी शामिल किया जाए। कहा कि पांच फरवरी से कुछ अस्पतालों ने गोल्डन कार्ड सेवा का लाभ देना बंद कर दिया है। तत्काल सेवा बहाल की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सत्रह फरवरी से होंगे प्राथमिक शिक्षक संघ के चुनाव
Next: देहरादून में बकायेदारों को व्हाट्सएप से नोटिस भेजने की प्रक्रिया लॉन्च, ब्लू टिक वाले नंबर पर ही करें भुगतान

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.