Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा पुलिस की महिला कार्मिकों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते पदक
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा पुलिस की महिला कार्मिकों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते पदक

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)।  अल्मोड़ा पुलिस की महिला कांस्टेबलों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के मॉडर्न पेंटाथलॉन में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्तराखंड और पुलिस विभाग का मान बढ़ाया है। अल्मोड़ा पुलिस लाइन में तैनात महिला कांस्टेबल ममता खाती ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से तीन स्वर्ण पदक जीतकर स्वर्ण पदकों की हैट्रिक लगाई, जबकि महिला कांस्टेबल मंजू गोस्वामी ने एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। ममता खाती ने माडर्न पेंटाथलॉन के लेजर रन इंडिविजुअल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। इसके अलावा, उन्होंने सक्षम सिंह के साथ मिलकर मिक्स्ड रिले टीम इवेंट में भी स्वर्ण पदक हासिल किया। ममता खाती, मोनिका और मंजू गोस्वामी की तिकड़ी ने लेजर रन टीम इवेंट में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, मंजू गोस्वामी ने लेजर रन के इंडिविजुअल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर अपनी क्षमता का प्रमाण दिया। उत्तराखंड पुलिस और देवभूमि उत्तराखंड को इन दोनों महिला कांस्टेबलों की उपलब्धियों पर गर्व जताया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा देवेंद्र पींचा ने ममता खाती और मंजू गोस्वामी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनके इस प्रदर्शन ने न केवल उत्तराखंड पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रजत पदक हासिल करने वाली टीम के सदस्य का किया जोरदार स्वागत
Next: डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-13 at 07.29.27
  • अल्मोड़ा

चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.