Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • रजत पदक हासिल करने वाली टीम के सदस्य का किया जोरदार स्वागत
  • टिहरी

रजत पदक हासिल करने वाली टीम के सदस्य का किया जोरदार स्वागत

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  उत्तराखंड की फुटबॉल टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में रजत पदक हासिल कर राज्य के खेल प्रेमियों का दिल जीतने वाली टीम के सदस्य नई टिहरी के बौराड़ी निवासी अनुराग रावत का गृह नगर पहुंचने पर स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने भव्य स्वागत किया। उनके सम्मान में डायजर से नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए उनके घर बौराड़ी तक रैली निकाली गई। हल्द्वानी में आयोजित नेशनल गेम्स के तहत फुटबॉल के फाइनल में उत्तराखंड की टीम उपविजेता बनी। इसी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में उत्तराखंड की टीम ने शानदार खेल दिखाया। सेमीफाइनल में तो मैच का परिणाम पेनाल्टी शूट आउट से हुआ है। जिसमें टीम के फारवर्डर नई टिहरी निवासी अनुराग रावत ने अंतिम गोल दागकर दिल्ली को 5-4 से शिकस्त दी और टीम को फाइनल में पहुंचाया। रजत पदक जीतकर उत्तराखंड की टीम ने शानदार सफलता हासिल की। उनके भाई अमन रावत ने बताया कि अनुराग शुरू से ही खेल के प्रति आकर्षित रहे हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा कक्षा 6 तक बौराड़ी के भागीरथी विद्या सरोवर पब्लिक स्कूल से हुई है। इसके बाद 12वीं तक उन्होंने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से शिक्षा-दीक्षा और खेल की ट्रेनिंग ली। दो भाई और एक बहन में अनुराग सबसे बड़े हैं। उनके पिता जयवीर सिंह रावत टीएचडीसी में वाहन चालक,मां अनीता रावत गृहणी हैं। रविवार को पदक विजेता का नई टिहरी में पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत,पूर्व मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी,सभासद डॉ. प्रीति पोखरियाल, मानवेंद्र रावत, विजय कठैत, शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप पंवार, विधायक प्रतिनिधि सुरेश तोपवाल समेत नगर के लोगों ने फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया। अनुराग ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित करने से ही सफलता मिलती है। खेल के क्षेत्र में भी सुनहरा भविष्य बना सकते हैं। खेल लोगों को जोड़ने का कार्य करता है। इससे देश के लिए आप मेडल प्राप्त कर सकते हैं। उत्तराखंड में सरकार खेलों के प्रति काफी सजग है। आने वाले समय में यहां से विश्वस्तरीय खिलाड़ी निकलेंगे। पदक विजेता को लोगों ने वाहन में बिठाकर नगर क्षेत्र में रैली निकालकर लोगों का अभिभावदन स्वीकार किया। इस मौके पर रंजन तोपवाल, विक्रम चौहान, मनोज शाह,दौलत रावत,प्रकाश रावत मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व प्रेमिका ने प्रेमी संग मिलकर बनाया था मंगलौर के युवक को बंधक
Next: अल्मोड़ा पुलिस की महिला कार्मिकों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते पदक

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.