Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

डिवाइडर से टकराकर कार पलटी, एक की मौत

RNS INDIA NEWS 09/02/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  हल्दी के पास शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। हादसे में कार सवार एक की मौत हो गई, जबकि दो युवती समेत तीन लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एक कार नगला से रुद्रपुर की ओर आ रही थी। इस दौरान हल्दी रेलवे स्टेशन से पहले पुलिया के पास सड़क पर जंगली जानवर के आने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और कार सड़क की दूसरी ओर जाकर पलट गई। हादसे में कार सवार लालपुर किच्छा निवासी करीब 25 वर्षीय देवेंद्र सक्सेना, गल्ला मंडी रुद्रपुर निवासी 22 वर्षीय मनीषा चन्द्र पुत्री प्रकाश चंद्र, ट्रांजिट कैंप निवासी 24 वर्षीया रिया मंडल पुत्री पवित्र मंडल और 25 वर्षीय सूरज यादव पुत्र कमलेश सिंह यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस चारों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गई। यहां चिकित्सकों ने देवेन्द्र सक्सेना को मृत घोषित कर दिया। एसएसआई अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्ट्या से सड़क के बीच जंगली जानवर के आने से हादसा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा पुलिस की महिला कार्मिकों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते पदक
Next: गोष्ठी के माध्यम से ग्रामीणों को किया वनाग्नि के प्रति जागरूक

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पत्नी के ऑपरेशन के लिए पति गए अस्पताल, चोरों ने खंगाल दिया घर

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.