Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • एक हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया खतरा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एक हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर मंडराया खतरा

RNS INDIA NEWS 06/02/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   देहरादून में वन विकास निगम के प्रदेश भर के डिवीजनों में पेड़ कटान से लेकर उठान तक का काम अप्रैल से ठेकेदारी पर दिए जाने की तैयारी है। आरएम मुख्यालय ने इसके लिए सभी डीएलएम को निर्देश जारी किए हैं। इससे करीब एक हजार आउटसोर्स कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा मंडराने लगा है। वन विकास निगम कर्मचारी संगठन ने इसके विरोध में सात फरवरी को आपात बैठक बुला ली है।
क्षेत्रीय प्रबंधक मुख्यालय महेश आर्य की ओर से गढ़वाल और कुमाऊं के सभी डीएलएम को भेजे गए पत्र में कहा गया है कि पिछले साल दिसंबर में वन निगम को करीब ढाई लाख घन मीटर लकड़ी कटान और उठान का काम मिला था। इस साल मार्च के बाद इससे भी ज्यादा काम मिलने की उम्मीद है। ऐसे में इस काम को समय पर पूरा करने के लिए निगम के पास कर्मचारियों की भारी कमी है।
आउटसोर्स के जरिए काम पूरा होना मुश्किल है। ऐसे में आउटसोर्स पर कर्मचारी रखने से समय पर काम पूरा नहीं हो पाएगा। इसी के चलते सभी डिवजनों में अप्रैल से आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती के बजाए सारा काम आउटसोर्स पर प्रतिघन मीटर के हिसाब से दे दिया जाए। आरएम के इस आदेश के बाद आउटसोर्स के करीब एक हजार कर्मचारियों की नौकरी पर संकट खड़ा हो गया है। वहीं स्थायी कर्मचारी इसके विरोध में आ गए हैं। उनका कहना है कि यह निगम के निजीकरण की साजिश है। जिस बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

…तो रिन्यू नहीं होगा आउटसोर्स कर्मियों का अनुबंध
कर्मचारी संगठनों का कहना है कि लॉगिंग का पूरा काम आउटसोर्स पर देना गलत है। जबकि इसके लिए शासन स्तर से कोई निर्णय नहीं लिया गया। इससे जहां आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवाएं नए वित्तीय वर्ष में रिन्यू नहीं होंगी वहीं लकड़ी की चोरी बढ़ने की भी आशंका है। उनका कहना है कि लकड़ी कटान से ही निगम की अर्थव्यवस्था अभी ठीक है। अगर ये भी निजी हाथों में चला गया तो निगम की हालत खराब हो जाएगी।
वन मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा, ‘मामला बेहद गंभीर है। अगर निगम प्रबंधन ने ऐसा कोई फैसला लिया है जिससे लोगों के रोजगार पर असर पड़ रहा हो तो उसे देखा जाएगा। किसी भी सूरत में किसी कर्मचारियों को बेरोजगार नहीं होने दिया जाएगा। इस मामले में बोर्ड के प्रभारी अध्यक्ष और प्रमुख सचिव वन से बात की जाएगी।’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पढ़ाई से बचने के लिए स्कूलों को दी थी बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने 9वीं के छात्र को हिरासत में लिया
Next: फर्जी कूपन बनाकर संस्था और श्रद्धालुओं से धोखाधड़ी, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.