Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पंद्रह लाख की ठगी करने वाला फर्जी एसडीएम गिरफ्तार
  • देहरादून

पंद्रह लाख की ठगी करने वाला फर्जी एसडीएम गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 11/01/2021
rns featured image new

देहरादून। प्रेमनगर पुलिस ने जमीन आवंटित कराने के नाम पर पंद्रह लाख की ठगी करने वाले फर्जी एसडीएम को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से दो लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने पुलिस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि प्रेमनगर थाने में अश्वनी कुमार निवासी कोटड़ा संतौर ने फर्जी एसडीएम बनकर ठगी करने वाले सौरभ बहुगुणा पुत्र अश्वनी श्रीवास्तव पुत्र रामचंद्र लाल निवासी 165 बी हबीबपुरा चौटगंज वाराणसी उत्तरप्रदेश, उसके साथी पंकज शर्मा, पिंकी, कमल धामी व राजस्व पटवारी पर मिलीभगत कर षड्यंत्र रचने और धोखाधड़ी का आरोप लगाया।
आरोप था कि अश्वनी ने साथियों के साथ मिलकर सौरभ को ग्राम समाज की भूमि उनके नाम आवंटित करने का झांसा दिया और इसके बदले बीस लाख की मांग की। सौरभ ने पंद्रह लाख की रकम आरोपियों को दे दी लेकिन जमीन आवंटित नहीं होने पर आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए थे। इस पर सीओ प्रेमनगर दीपक के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। 11 जनवरी को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अश्वनी सुद्दोवाला के पास देखा गया है। सूचना पर एसओ धर्मेंद्र रौतेला के नेतृत्व में एसआई संदीप कुमार, एसआई सचिन पुंडीर ने आरोपी अश्वनी को सुद्दोवाला से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के पास से दो लाख इक्कीस सौ रुपये, पांच फोन, एटीएम कार्ड आदि सामान बरामद किया है।
आखिर कौन है पटवारी
एसओ धर्मेंद्र रौतेला ने बताया कि सौरभ ने एक पटवारी का नाम भी तहरीर में दिया है। पटवारी असली है या फर्जी, इसकी जांच की जा रही है। आरोप है कि पटवारी बनकर एक व्यक्ति ने ग्राम समाज की भूमि की पैमाइश भी की थी।
पीसीएस की परीक्षा दी
देहरादून। आरोपी अश्वनी ने बयान दिया कि उसने स्नातक की पढ़ाई की है। पढ़ाई के बाद अश्वनी ने सरकारी नौकरी के लिए पीसीएस की परीक्षा भी दी लेकिन वह उत्तीर्ण नहीं हो सका था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सामूहिक दुष्कर्म एवं हत्या का इनामी फरार आरोपी पंजाब से गिरफ्तार
Next: राज्य में टीकाकरण की तैयारी पूरी, 16 जनवरी से टीकाकरण की शुरूआत होगी: डीजी हैल्थ

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.