Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: खगमराकोट वार्ड में पार्षद पद के लिए पुनर्मतदान संपन्न, मधु बिष्ट 174 मतों से विजयी
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: खगमराकोट वार्ड में पार्षद पद के लिए पुनर्मतदान संपन्न, मधु बिष्ट 174 मतों से विजयी

RNS INDIA NEWS 31/01/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा नगर निगम के खगमराकोट वार्ड संख्या 40 के पार्षद पद का पुनर्मतदान शुक्रवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। इस वार्ड में कुल 944 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें से 621 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान का कुल प्रतिशत 65.78% रहा। निर्धारित समयानुसार मतदान सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केंद्रों पर कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टी पूरी सुरक्षा के साथ कलेक्ट्रेट स्थित मतगणना केंद्र पर पहुंची, जहां चारों प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं की उपस्थिति में मतगणना प्रारंभ की गई। मतगणना के परिणामस्वरूप प्रत्याशी मधु बिष्ट को 324 मत, नीमा वर्मा को 150 मत, मोनिका बिष्ट को 120 मत, और रंजना टम्टा को 14 मत प्राप्त हुए, जबकि 13 मत अवैध घोषित किए गए। चुनाव अधिकारी संजय कुमार ने मधु बिष्ट को 174 मतों के अंतर से विजयी घोषित किया। गौरतलब है कि 23 जनवरी को इस वार्ड में मतदान संपन्न हुआ था, जिसमें 625 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। लेकिन मतगणना के दौरान प्रत्याशियों के अभिकर्ताओं ने मतदान प्रक्रिया पर आपत्ति दर्ज कराई थी। आपत्तियों की जांच के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को रद्द करने का निर्णय लिया और पुनर्मतदान कराने के निर्देश दिए। शुक्रवार को पुनर्मतदान के समापन के साथ मतगणना भी पूरी कर ली गई, जिसमें मधु बिष्ट को स्पष्ट जीत मिली।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 4.80 लाख बकाया वसूला, 30 कनेक्शन काटे
Next: पौड़ी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन ठप, मरीज परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.