Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • लोहाघाट नगर में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग
  • चम्पावत

लोहाघाट नगर में पेयजल किल्लत दूर करने की मांग

RNS INDIA NEWS 30/01/2025
rns featured image new

चम्पावत(आरएनएस)।  नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा नगर क्षेत्र की पेयजल समस्या को लेकर सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने इस संबंध में जल संस्थान के अधिशासी अभियंता बिलाल यूनुस से वार्ता की। गुरुवार को नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने शपथ ग्रहण से पहले ही नगर में पेयजल समस्या को दूर करने के लिए जल संस्थान के ईई से वार्ता की। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि नगर में चार योजनाओं बनस्वाड़ योजना, फोर्ती गधेरा, शिवालय के पास नलकूप और चौड़ी पंप पेयजल योजना में भरपूर पानी है। लेकिन जल संस्थान लोगों को चौथे-पांचवें दिन भी पानी नहीं दे पा रहा है। वर्मा ने कहा कि जलसंस्थान की वितरण प्रणाली सही न होने और नगर में कई जगह लीकेज होने के कारण हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने जल संस्थान से जल्द व्यवस्था को सुधारने के लिए कहा है। इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर में सभी जगह लीकेज ठीक किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चार योजनाओं में जल स्तर की कमी होने के कारण दिक्कत हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुथनौर गांव में आग से दो मंजिला भवन राख
Next: काश्तकारों को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण दिया

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.